SSC GD Exam 2026 Deferred News: SSC GD परीक्षा 2026 23 फरवरी से शुरू होने वाली थी, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। नई परीक्षा तिथियां जल्द जारी होंगी। जानें एग्जाम पैटर्न, वैकेंसी डिटेल्स, एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी।

SSC GD Exam 2026 Postponed: अगर आप SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। Staff Selection Commission (SSC) ने Constable (GD) in CAPFs, SSF और Rifleman (GD) in Assam Rifles परीक्षा 2026 को फिलहाल टाल दिया है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। आयोग ने साफ किया है कि नई परीक्षा तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की जाएंगी।

क्या कहा गया है SSC के ऑफिशियल नोटिस में?

SSC के मुताबिक, 23 फरवरी 2026 से प्रस्तावित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को “अगली सूचना तक” टाल दिया गया है। यानी फिलहाल नई तारीख घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि कैंडिडेट के पास इस परीक्षा में स्लॉट चयन (Slot Selection) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

SSC GD 2026 Official Notice

SSC GD Admit Card 2026: एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी की जानकारी कब मिलेगी?

परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी परीक्षा शुरू होने से 8 से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपनी लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें और समय-समय पर वेबसाइट देखते रहें।

SSC GD Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न कैसा रहेगा?

यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी। इसमें एक ही ऑब्जेक्टिव पेपर होगा जिसमें- कुल 80 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न 2 अंक का रहेगा और कुल अंक 160 होंगे। सब्जेक्ट्स की बात करें तो परीक्षा में क्वेश्चंस जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस, एलीमेंट्री मैथमेटिक्स, इंग्लिश/हिंदी से पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।

किन भाषाओं में होगी SSC GD परीक्षा?

यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित की जाएगी, जिनमें असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। इससे अलग-अलग राज्यों के उम्मीदवारों को अपनी भाषा में परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

SSC GD Negative Marking 2026: नेगेटिव मार्किंग के नियम क्या हैं?

एसएससी जीडी परीक्षा में हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। यानी अनुमान से जवाब देना भारी पड़ सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही उत्तर चुनें।

SSC GD Vacancy 2026: कितनी हैं कुल वैकेंसी?

इस भर्ती के जरिए कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभाग अनुसार पदों की डिटेल नीचे देखें-

  • BSF– 616 पद
  • CISF– 14,595 पद
  • CRPF– 5,490 पद
  • SSB– 1,764 पद
  • ITBP– 1,293 पद
  • Assam Rifles– 1,706 पद
  • SSF– 23 पद

SSC GD Exam 2026 आवेदन कब हुए थे?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी और 31 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भरे गए थे। अब जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवार नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। अपनी तैयारी जारी रखें, क्योंकि नई तारीख कभी भी आ सकती है। नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए मॉक टेस्ट प्रैक्टिस करें। फिलहाल परीक्षा टलने से उम्मीदवारों को तैयारी के लिए थोड़ा और समय मिल गया है। अब सबकी नजर नई परीक्षा तिथियों के ऐलान पर टिकी है।