वहीं साल 2019 के बचे हुए SSC CGL, CHSL इत्यादि के लिए भी परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in - पर कर दी गई है। परीक्षा का पूरा कैलेंडर यहां चेक करें।

करियर डेस्क. कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी (Staff Selection Commission, SSC) ने साल 2020-21 के लिए परीक्षा का कैलेंडर रिलीज कर दिया है। रुकी हुई एसएससी टियर-2 और टियर-3 परीक्षा के साथ साथ SSC CGL, CHSL, Steno और JE परीक्षाओं की भी तारीखों की घोषणा कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं साल 2019 के बचे हुए SSC CGL, CHSL इत्यादि के लिए भी परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in - पर कर दी गई है। 

अक्टूबर में शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

एसएससी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया SSC JE या जूनियर इंजीनियर एग्जामिनेशन के साथ 1 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं SSC CHSL (10+2) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 नवंबर, 2020 से शुरू होगी और टियर - 1 के लिए परीक्षा 12 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच होगा। एसएससी सीजीएल के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू होगी।

CHSL 2019 टियर-1 परीक्षा अक्टूबर

एसएससी कैलेंडर के मुताबिक सीएचएसएल 2019 टियर-1 परीक्षा 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच होगी जबकि साल 2019 के लिए सीजीएल 2019 परीक्षा 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच होगी। वहीं सीजीएस 2020 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू होकर 25 जनवरी तक चलेगी। टियर-1 सीजीएल परीक्षा 29 मई, 2021 से 7 जून 2021 तक चलेगी।

साल 2020 की सीएचएसएल परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। सीएचएसएल 2020 टियर-1 कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 13 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल, 2021 तक चलेगी।