Uttar Pradesh Free Scooty Yojana: यूपी में किन छात्राओं को सरकार फ्री स्कूटी देगी? आवेदन शुरू होने से पहले कौन से 5 जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखना बेहद जरूरी है? योगी सरकार बेटियों को कौन सा स्कूटी देगी, इसे लेकर क्या प्लान चल रहा है?

DID YOU
KNOW
?
2022 में स्कूटी का वादा
2022 चुनाव में BJP ने फ्री स्कूटी देने का वादा किया था। 2025-26 और 2026-27 में 400 करोड़ का बजट भी मंजूर हुआ, लेकिन गाइडलाइन न बनने से योजना अटक गई थी

UP Free Scooty Scheme: उत्तर प्रदेश की कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार प्रदेश की करीब 50 हजार टॉपर बेटियों को मुफ्त में स्कूटी देने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इसके लिए पूरे 400 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट भी पास कर दिया है। चूंकि यह योजना चुनावी साल में रफ्तार पकड़ रही है, इसलिए इसके नियम और गाइडलाइंस बहुत जल्द सामने आने वाले हैं। अगर आप इस योजना के दायरे में आती हैं और स्कीम का फायदा उठाना चाहती हैं, तो सरकारी पोर्टल खुलने से पहले 5 जरूरी कागज (Documents) आज ही संभालकर रख लें, ताकि ऐन मौके की भागदौड़ न करनी पड़े। एक भी डॉक्यूमेंट छूटा, तो मुफ्त स्कूटी का चांस हाथ से निकल सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी में फ्री स्कूटी योजना क्या है?

इस स्कीम का नाम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना है। इसमें मेरिट के आधार पर छात्राओं को बिल्कुल फ्री स्कूटी सरकार देगी। इसका मकसद बेटियों का स्कूल-कॉलेज आना-जाना आसान बनाना है। हालांकि, अभी तक यह योजना शुरू नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही सरकार योजना की शुरुआत कर सकती है। इसका वादा बीजेपी सरकार ने 2022 के चुनाव में किया था। 2025-26 में इसके लिए 400 करोड़ का बजट भी मंजूर कर लिया गया, लेकिन स्कीम आगे नहीं बढ़ पाई। अब 2026-27 में एक बार फिर 400 करोड़ रुपए सरकार ने पास कर दिए हैं, जिसके बाद गाइडलाइन बनाई जा रही है। कहा जा रहा है कि सरकार चुनाव से पहले बेटियों को स्कूटी बांट सकती है।

यूपी में फ्री स्कूटी स्कीम के लिए 5 जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आधार कार्ड:  आपका आधार कार्ड बिल्कुल अपडेटेड और मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। ध्यान रखें कि उसमें आपका नाम और जन्मतिथि कॉलेज के रिकॉर्ड से मैच करती हो।

यूपी का निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate): यह योजना सिर्फ और ठीक सिर्फ उत्तर प्रदेश की मूल निवासी बेटियों के लिए है। इसलिए नया निवास प्रमाण पत्र बनवाकर रख लें।

कॉलेज की मार्कशीट (Educational Proof): सरकार दो नियमों पर मंथन कर रही है या तो यूपी बोर्ड, CBSE, ICSE की टॉपर बेटियों को चुना जाएगा या फिर ग्रेजुएशन-PG में 75% से ज्यादा नंबर लाने वाली छात्राओं को। इसलिए अपनी लेटेस्ट मार्कशीट की कॉपी तैयार रखें।

परिवार का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): सरकार का साफ सोचना है कि इस स्कीम का असली फायदा गरीब और मिडिल क्लास की बेटियों को मिले। अमीर परिवारों को इससे बाहर रखने के लिए एक सालाना इनकम लिमिट तय की जा रही है, जिसके लिए आपको नया आय प्रमाण पत्र देना होगा।

कॉलेज का आईडी कार्ड और फीस रसीद: आप अभी किसी कॉलेज में पढ़ रही हैं, इसका सबूत देने के लिए करंट सेशन का आई-कार्ड और एडमिशन की रसीद पास रखें।

यूपी में छात्राओं को कौन सी स्कूटी मिलेगी?

इस बात को लेकर सरकार के भीतर बहुत ही दिलचस्प चर्चा चल रही है। ज्यादा जोर इलेक्ट्रिक (EV) पर है, क्योंकि कई अफसरों का मानना है कि अगर बेटियों को पेट्रोल स्कूटी दी गई, तो हर महीने पेट्रोल भराने का भारी खर्च उनके परिवार पर बोझ बन जाएगा। बैटरी वाली यानी इलेक्ट्रिक स्कूटी से बेटियां बहुत ही कम खर्चे में कॉलेज आ-जा सकेंगी। हालांकि, कुछ अधिकारियों का यह भी कहना है कि गांव देहात की बेटियों को चार्जिंग सेटअप ढूंढने में दिक्कत आ सकती है, इसलिए मजबूत और टिकाऊ गाड़ियों को ही शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है।