MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Auto
  • Cheapest Bikes: ₹80k से कम में आती हैं ये 5 धांसू बाइक्स, माइलेज देखकर पड़ोसी भी पूछेंगे- कहां से ली?

Cheapest Bikes: ₹80k से कम में आती हैं ये 5 धांसू बाइक्स, माइलेज देखकर पड़ोसी भी पूछेंगे- कहां से ली?

Bikes Under ₹80K: महंगे पेट्रोल और बस-मेट्रो की भीड़ से परेशान हो चुके हैं? दिल करता है अपनी बढ़िया बाइक हो, जिससे जब चाहा, जहां चाहा निकल पड़े, लेकिन बजट आड़े आ रहा? हम ढूंढकर लाए हैं 5 ऐसी धांसू बाइक्स, जिनकी कीमत ₹80,000 से कम और माइलेज धांसू है। 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : May 21 2026, 04:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : hero

Hero HF Deluxe: स्टाइल और माइलेज का परफेक्ट कॉम्बो

हीरो की HF Deluxe भारत के गांवों और शहरों में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है। इसकी पॉपुलैरिटी की वजह इसका क्लासी लुक और बेहतरीन परफॉर्मेंस है। लखनऊ में ऑन-रोड कीमत की बात करें, तो शुरुआत ऑल-ब्लैक वेरिएंट के लिए ₹68,080 से होती है। सेल्फ-स्टार्ट वेरिएंट्स भी ₹80 हजार के बजट में आ जाते हैं। माइलेज करीब 68 से 70 किमी प्रति लीटर का है। इसमें आपको हीरो की खास i3S टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देती है और क्लच दबाते ही स्टार्ट कर देती है। इससे पेट्रोल की भारी बचत होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : HERO

Hero HF 100: कम खर्चे में सबसे भरोसेमंद साथी

अगर आपका बजट बहुत टाइट है और आपको एक ऐसी बाइक चाहिए जो बिना किसी नखरे के सालों-साल चले, तो हीरो की HF 100 आपके लिए ही बनी है। लखनऊ में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹69,024 और एक्स-शोरूम लगभग ₹59,840 है। कंपनी का दावा है कि यह 1 लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर तक चल सकती है। यानी अगर आप इसे फुल टैंक (9.1 लीटर) करा लें, तो यह आराम से 600 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर लेगी। इसमें किक-स्टार्ट मिलता है। खर्चे को कम रखने के लिए इसमें से सेल्फ-स्टार्ट हटा दिया गया है, लेकिन सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया गया है। अगर गाड़ी कभी गिरती है, तो इसका इंजन अपने आप बंद (Engine Cut-off) हो जाता है।

Related Articles

Related image1
Scooty Seat Cover Designs: गर्मी में नहीं जलेगी सीट, लड़कियां खूब खरीद रहीं ये 5 कवर
Related image2
Royal Enfield Price: जूते के दाम में मिलती थी बुलेट 350, 1986 का बिल देखकर चौंक जाएंगे आप!
35
Image Credit : HONDA

Honda Shine 100: जापानी तकनीक की स्मूथ सवारी

होंडा की गाड़ियां अपने रिफाइंड और मखमली इंजन के लिए जानी जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि बाइक चलाते समय जरा सा भी कंपन (Vibration) महसूस न हो, तो शाइन 100 एक शानदार विकल्प है। लखनऊ में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹69,468 है। इसका माइलेज करीब 65-68 किमी प्रति लीटर है। यह देखने में काफी स्टाइलिश लगती है और इसकी सीट इतनी आरामदायक है कि आप दिनभर भी इस पर घूमेंगे तो कमर दर्द नहीं होगा।

45
Image Credit : bajaj auto

Bajaj CT 110X: उबड़-खाबड़ रास्तों का रफ-एंड-टफ किंग

क्या आपके इलाके के रास्ते खराब हैं या आपको भारी सामान लेकर चलना पड़ता है? बजाज की CT 110X एक बहुत ही मजबूत और रफ-एंड-टफ दिखने वाली बाइक है। लखनऊ में ऑन-रोड कीमत करीब ₹73,676 और एक्स-शोरूम लगभग ₹67,284 है। इसमें थोड़ा बड़ा 115.45cc का इंजन मिलता है, जो चढ़ाई और खराब रास्तों पर बेहतरीन ग्रिप और पावर देता है। इसका लुक थोड़ा स्पोर्टी और ऑफ-रोड बाइक जैसा है, जो युवाओं को भी काफी पसंद आता है।

55
Image Credit : bajaj

Bajaj Platina 100: कम खर्च में लंबी दूरी का खिलाड़ी

अगर सिर्फ माइलेज और कम मेंटेनेंस चाहिए, तो बजाज प्लेटिना 100 आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। गांव से लेकर शहर तक ये बाइक खूब दिखाई देती है। लखनऊ में इसकी ऑन रोड प्राइस करीब ₹75,121 है। इसका माइलेज लगभग 70kmpl तक का है। लंबी और सॉफ्ट सीट खराब रास्तों पर भी आरामदायक राइड देती है। इसमें 99.59cc DTS-i इंजन, 4-स्पीड गियरबॉक्स जैसे फीचर्स हैं। टॉप स्पीड करीब 90kmph और इलेक्ट्रिक स्टार्ट फीचर भी है। इस बाइक में एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम भी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई गई बाइक की कीमतें, माइलेज और फीचर्स अलग-अलग शहर, डीलरशिप, वेरिएंट और समय के हिसाब से बदल सकते हैं। ऑन-रोड प्राइस में RTO, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज शामिल होते हैं। बाइक खरीदने से पहले अपने नजदीकी शोरूम या ऑफिशियल वेबसाइट पर लेटेस्ट जानकारी जरूर चेक करें।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
ऑटो समाचार
बाइक समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maruti Suzuki YMC: स्पाई वीडियो में SUV जैसा लुक, इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च से पहले चर्चा में
Recommended image2
Best Selling Hatchback August 2026: Maruti की इस कार ने फिर मचाया तहलका! अगस्त में 20 हजार से ज्यादा बिक्री, 39% उछली डिमांड
Recommended image3
Kia ने मचाई हलचल! पेट्रोल के साथ 100% एथेनॉल पर चलेगी ये नई कार, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
Recommended image4
10वीं Anniversary पर Royal Enfield का बड़ा तोहफा! नई Himalayan 440 में मिलेंगे ये खास फीचर्स
Recommended image5
Baleno Facelift: Tata Altroz और i20 को टक्कर देने आ रही है नई बलेनो, जानें क्या-क्या बदलेगा
Related Stories
Recommended image1
Scooty Seat Cover Designs: गर्मी में नहीं जलेगी सीट, लड़कियां खूब खरीद रहीं ये 5 कवर
Recommended image2
Royal Enfield Price: जूते के दाम में मिलती थी बुलेट 350, 1986 का बिल देखकर चौंक जाएंगे आप!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved