Who is Zach Yadegari: जैक यादेगारी कौन हैं? महज 19 साल की उम्र में दो बिजनेस बेचने के बाद अब AI स्टार्टअप Persona के लिए उन्होंने जुटाए 88 करोड़ रुपये। जानें Zach Yadegari की सफलता की पूरी कहानी।

Zach Yadegari Biography: अमेरिका के 19 साल के जैक यादेगारी (Zach Yadegari) इन दिनों अपनी बिजनेस सक्सेस को लेकर चर्चा में हैं। जिस उम्र में ज्यादातर युवा पढ़ाई और करियर की शुरुआत के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में Zach दो बिजनेस बेच चुके हैं। अब उन्होंने AI की दुनिया में नई शुरुआत की है। उनकी नई कंपनी Persona ने 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 88 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है। लेकिन आखिर Zach Yadegari कौन हैं और इतनी कम उम्र में उन्होंने यह मुकाम कैसे हासिल किया? जानिए सफलता की पूरी कहानी।

7 साल की उम्र में सीखी कोडिंग, 16 साल में बेचा पहला बिजनेस

Zach Yadegari अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित लॉन्ग आइलैंड के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन से ही कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी थी। उन्होंने महज सात साल की उम्र में प्रोग्रामिंग सीखना शुरू कर दिया था। स्कूल में पढ़ाई के दौरान Zach ने Totally Science नाम की एक गेमिंग वेबसाइट बनाई। इस पर छात्र ऐसे गेम खेल सकते थे, जो स्कूल के नेटवर्क पर ब्लॉक रहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 16 साल की उम्र में ही इस वेबसाइट को करीब एक लाख डॉलर में बेच दिया था।

ये भी पढ़ें- Forbes की टॉप 50 कंपनियों में भारत से सिर्फ HCLTech, महिलाओं के लिए दुनिया की बेस्ट कंपनियों में मिली 40वीं रैंक

15 यूनिवर्सिटी ने किया रिजेक्ट, फिर भी नहीं रुके

Zach की कहानी का एक दिलचस्प पहलू उनकी कॉलेज एडमिशन की कोशिश भी है। अप्रैल 2025 में उन्होंने बताया था कि 18 यूनिवर्सिटी में आवेदन करने के बाद उन्हें 15 जगह से रिजेक्शन मिला। इनमें हार्वर्ड, येल और स्टैनफोर्ड जैसे बड़े संस्थान भी शामिल थे। उनका GPA 4.0 और ACT स्कोर 34 था। इसके बावजूद उन्हें कई यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं मिला। बाद में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी में पढ़ाई शुरू की।

Cal AI से Persona तक कैसे पहुंचे Zach?

Zach ने 2024 में Cal AI ऐप लॉन्च किया था। इसकी मदद से यूजर खाने की तस्वीर लेकर कैलोरी का अनुमान लगा सकते थे। ऐप तेजी से लोकप्रिय हुआ और मार्च 2026 में MyFitnessPal ने इसे खरीद लिया। कंपनी के मुताबिक, तब तक ऐप के 1.5 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके थे और इसका सालाना रेवेन्यू 3 करोड़ डॉलर से अधिक था।

ये भी पढ़ें- Elon Musk की कंपनियां इतनी तेजी से कैसे काम करती हैं? पूर्व X CEO ने बताया मस्क के ट्रिलियनेयर बनने के पीछे का राज

अब AI असिस्टेंट से नई पहचान बनाने की तैयारी

Cal AI के बाद Zach ने Persona पर काम शुरू किया। TechCrunch की 8 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने Vine Ventures की अगुवाई में 10 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। Persona एक AI असिस्टेंट तैयार कर रही है, जो लोगों के रोजमर्रा के कामों में मदद करेगा। कंपनी दिसंबर में 179 डॉलर का एक वियरेबल डिवाइस लाने की योजना बना रही है। फिलहाल इसका बीटा वर्जन iMessage पर उपलब्ध है। Zach के सामने अब इस AI असिस्टेंट को लोकप्रिय बनाने की चुनौती है। उनकी पिछली सफलता ने जरूर उम्मीदें बढ़ाई हैं, लेकिन Persona कितना सफल होगा, यह आने वाला समय बताएगा।