MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Womens Day 2026: किसी ने गैरेज से शुरू किया काम, किसी ने घर से… आज करोड़ों की कंपनी चला रहीं ये 7 महिलाएं

Womens Day 2026: किसी ने गैरेज से शुरू किया काम, किसी ने घर से… आज करोड़ों की कंपनी चला रहीं ये 7 महिलाएं

Women’s Day 2026 पर जानिए उन 7 सेल्फ मेड महिलाओं की प्रेरणादायक कहानी, जिन्होंने गैरेज या घर से छोटा काम शुरू किया और आज करोड़ों की कंपनी की मालिक बन गईं। पढ़ें इन महिलाओं की सफलता की कहानी। कंपनी की मार्केट वैल्यू और नेटवर्थ समेत रोचक बातें।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Mar 07 2026, 01:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
7 महिलाएं जिन्होंने बदली अपनी किस्मत, छोटे काम से बना दिया करोड़ों का बिजनेस
Image Credit : Instagram

7 महिलाएं जिन्होंने बदली अपनी किस्मत, छोटे काम से बना दिया करोड़ों का बिजनेस

अक्सर कहा जाता है कि बड़े सपने देखने के लिए बड़े संसाधन चाहिए, लेकिन भारत की कई महिलाओं ने इस सोच को गलत साबित कर दिया। किसी ने छोटे से कमरे से बिजनेस शुरू किया, तो किसी ने घर के किचन से। आज वही महिलाएं करोड़ों की कंपनियां खड़ी कर चुकी हैं और हजारों लोगों को रोजगार भी दे रही हैं। वुमन्स डे 2026 के मौके पर जानिए ऐसी 7 प्रेरणादायक महिलाओं की कहानी, जिन्होंने गरीबी और मुश्किल हालात को पीछे छोड़कर अपना खुद का बिजनेस साम्राज्य खड़ा किया।

28
किरण मजूमदार-शॉ: गैरेज से शुरू हुई अरबों की कंपनी
Image Credit : Getty

किरण मजूमदार-शॉ: गैरेज से शुरू हुई अरबों की कंपनी

भारत की बायोटेक इंडस्ट्री की दिग्गज नाम किरण मजूमदार-शॉ ने अपने करियर की शुरुआत बेहद छोटे स्तर से की थी। बैंक उन्हें बिजनेस लोन देने से भी हिचकते थे। 1978 में उन्होंने एक छोटे से गैरेज से बायोटेक कंपनी शुरू की। आज उनकी कंपनी Biocon दुनिया की बड़ी बायोटेक कंपनियों में गिनी जाती है।

  • कंपनी- Biocon
  • अनुमानित वैल्यू (Biocon Biologics डील)- लगभग $5.5 बिलियन (₹45,000 करोड़+)
  • किरण मजूमदार-शॉ की नेटवर्थ- करीब $3.4 बिलियन (₹28,000 करोड़+)
  • कंपनी 120 से ज्यादा देशों में काम करती है।

Related Articles

Related image1
IAS Success Story: पिता ने सपने दिखाए-मां ने लोन लेकर पढ़ाया, चार्ज लेते ही कलेक्टर मैडम का दिल छू लेने वाला नोट वायरल
Related image2
कौन हैं UPSC 2025 महिला टॉपर राजेश्वरी सुवे एम, 5 बार फेल हुई और फिर हासिल की AIR 2
38
फाल्गुनी नायर: नौकरी छोड़कर बनाया 50 हजार करोड़ का ब्रांड
Image Credit : Getty

फाल्गुनी नायर: नौकरी छोड़कर बनाया 50 हजार करोड़ का ब्रांड

फाल्गुनी नायर ने 50 साल की उम्र में नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया। उन्होंने 2012 में ब्यूटी और कॉस्मेटिक्स प्लेटफॉर्म Nykaa लॉन्च किया। आज यह भारत की सबसे सफल ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है।

  • कंपनी- Nykaa
  • सेक्टर- ब्यूटी ई-कॉमर्स
  • मार्केट कैप- ₹75,000 करोड़+
  • नेटवर्थ- ₹37,000 करोड़+
  • फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला उद्यमियों में शामिल हैं
48
कल्पना सरोज: दलित परिवार से अरबपति उद्यमी तक
Image Credit : Getty

कल्पना सरोज: दलित परिवार से अरबपति उद्यमी तक

कल्पना सरोज का बचपन बेहद गरीबी में बीता। कम उम्र में शादी, घरेलू हिंसा और आत्महत्या की कोशिश तक का दर्द उन्होंने झेला। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। बाद में उन्होंने एक बंद पड़ी कंपनी Kamani Tubes को खरीदकर फिर से खड़ा किया।

  • कंपनी- Kamani Tubes
  • सेक्टर- मैन्युफैक्चरिंग
  • कंपनी टर्नओवर- सैकड़ों करोड़
  • नेटवर्थ- ₹500–700 करोड़
  • उन्हें भारत की सबसे प्रेरणादायक महिला उद्यमियों में गिना जाता है।
58
वंदना लूथरा: एक छोटे पार्लर से बना VLCC साम्राज्य
Image Credit : Getty

वंदना लूथरा: एक छोटे पार्लर से बना VLCC साम्राज्य

वंदना लूथरा ने सिर्फ एक छोटे से ब्यूटी सेंटर से अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। आज VLCC हेल्थ और ब्यूटी सेक्टर का बड़ा नाम है, जिसके सेंटर कई देशों में मौजूद हैं।

  • कंपनी- VLCC
  • सेक्टर- हेल्थ और वेलनेस
  • सेंटर- 300+
  • नेटवर्थ- ₹1,000 करोड़+
  • 100 से अधिक शहरों में मौजूदगी
68
उपासना टाकू: मोबाइल पेमेंट की दुनिया की बड़ी खिलाड़ी
Image Credit : instagram.com/upasanataku

उपासना टाकू: मोबाइल पेमेंट की दुनिया की बड़ी खिलाड़ी

उपासना टाकू ने टेक्नोलॉजी सेक्टर में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने MobiKwik की सह-स्थापना की, जो भारत के बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म में शामिल है।

  • कंपनी- MobiKwik
  • सेक्टर- फिनटेक
  • अनुमानित वैल्यूएशन- ₹5,000 करोड़+
  • यूजर्स- करोड़ों
78
रिचा कर: छोटे स्टार्टअप से बना करोड़ों का ब्रांड
Image Credit : instagram.com/richakar

रिचा कर: छोटे स्टार्टअप से बना करोड़ों का ब्रांड

रिचा कर ने महिलाओं के लिए ऑनलाइन लिंगेरी ब्रांड Zivame शुरू किया। शुरुआत में समाज और निवेशकों दोनों को इस आइडिया पर भरोसा नहीं था। लेकिन कुछ ही सालों में यह भारत का बड़ा ऑनलाइन लिंगेरी ब्रांड बन गया।

  • कंपनी-Zivame
  • सेक्टर- फैशन ई-कॉमर्स
  • अनुमानित वैल्यूएशन- ₹700–1000 करोड़
  • ऑफलाइन स्टोर- कई शहरों में
  • भारत के कई शहरों में इसके ऑफलाइन स्टोर भी हैं
88
अदिति गुप्ता: टैबू तोड़कर बनाया हेल्थ स्टार्टअप
Image Credit : instagram.com/themenstrualeducator

अदिति गुप्ता: टैबू तोड़कर बनाया हेल्थ स्टार्टअप

अदिति गुप्ता ने मासिक धर्म से जुड़ी जागरूकता फैलाने के लिए Menstrupedia शुरू किया। उन्होंने कॉमिक्स और डिजिटल कंटेंट के जरिए लाखों लड़कियों को हेल्थ एजुकेशन दी।

  • कंपनी- Menstrupedia
  • सेक्टर- हेल्थ एजुकेशन
  • पहुंच- कई देशों में
  • फोकस- पीरियड अवेयरनेस
  • Menstrupedia का कंटेंट कई देशों में इस्तेमाल हो रहा है। लाखों किशोरियों तक इसकी पहुंच है।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
वीमेन डे
व्यापार समाचार
करियर समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन हैं UPSC 2025 महिला टॉपर राजेश्वरी सुवे एम, 5 बार फेल हुई और फिर हासिल की AIR 2
Recommended image2
Anuj Agnihotri: इन 2 चीजों ने दिलाई UPSC में AIR-1 रैंकिंग, पिता ने खोला बेटे अनुज का 1 बड़ा राज
Recommended image3
Anuj Agnihotri Success Story: AIIMS ग्रेजुएट, तीसरे प्रयास में बने UPSC टॉपर, ऐसे हासिल की AIR-1
Recommended image4
UPSC Topper List 2025: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री बने यूपीएससी सीएसई टॉपर, देखें टॉप 20 रैंक होल्डर लिस्ट
Recommended image5
कौन हैं निशांत कुमार? जानिए नीतीश कुमार के बेटे की कैसी है पर्सनल लाइफ
Related Stories
Recommended image1
IAS Success Story: पिता ने सपने दिखाए-मां ने लोन लेकर पढ़ाया, चार्ज लेते ही कलेक्टर मैडम का दिल छू लेने वाला नोट वायरल
Recommended image2
कौन हैं UPSC 2025 महिला टॉपर राजेश्वरी सुवे एम, 5 बार फेल हुई और फिर हासिल की AIR 2
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved