Chandan Mendiratta LinkedIn Profile: Zepto CBO चंदन मेंदिरत्ता की LinkedIn प्रोफाइल क्यों वायरल हुई? करियर के किस अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा? जानिए पूरी कहानी।
Zepto CBO LinkedIn Profile: सोशल मीडिया पर LinkedIn प्रोफाइल आमतौर पर एक जैसे दिखते हैं- कंपनी का नाम, पद, जिम्मेदारियां और कुछ उपलब्धियां। लेकिन जेप्टो के चीफ ब्रांड अधिकारी चंदन मेंदिरत्ता का प्रोफाइल इस पैटर्न से काफी अलग है। उनकी प्रोफाइल का एक स्क्रीनशॉट X पर शेयर होने के बाद चर्चा में आ गया। वजह सिर्फ उनका पद या कंपनी नहीं, बल्कि अपने करियर को लिखने का उनका तरीका है।
हर नौकरी के पीछे छिपी है एक कहानी
चंदन मेंदिरत्ता ने अपने LinkedIn प्रोफाइल में सिर्फ यह नहीं बताया कि उन्होंने किस कंपनी में क्या काम किया। उन्होंने अलग-अलग नौकरियों के साथ उस दौर के अनुभव, संयोग, फैसले और करियर से जुड़े सबक भी जोड़े हैं। X यूजर कार्तिक ने प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इसे बेहद इंगेजिंग लिंक्डइन प्रोफाइल बताया। उनके मुताबिक, चंदन ने अपने करियर को अलग-अलग नौकरियों की सूची की तरह नहीं, बल्कि एक लगातार जुड़ती कहानी की तरह पेश किया है।
इसका सबसे दिलचस्प उदाहरण फ्यूचर्स फर्स्ट और क्लासप्लस से जुड़ा है। फ्यूचर्स फर्स्ट में काम करते हुए चंदन ने लिखा था कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को हायर किया, जिसके लिए वह आने वाले वर्षों में काम करने वाले थे। बाद में क्लासप्लस की एंट्री में उन्होंने बताया कि 2012 में जिस व्यक्ति को उन्होंने नौकरी दी थी, वही आगे चलकर उनका बॉस बना और उन्हें पहला CXO रोल मिला।
ये भी पढ़ें- JPMorgan पर गे कर्मचारी का गंभीर आरोप, बॉस ने कहा- ‘गे जॉब को डे जॉब’ से अलग रखो, जानें पूरा मामला
करियर के कमजोर दौर को भी नहीं छिपाया
प्रोफाइल की खासियत यह भी है कि इसमें सिर्फ सफलता की बातें नहीं हैं। Zomato में ग्लोबल सेल्स हेड - डाइनिंग के अपने कार्यकाल को चंदन ने ज्यादा उपलब्धियों वाला दौर नहीं बताया और इसे अपने करियर का अपेक्षाकृत डल फेज कहा। उनकी प्रोफाइल में 10 महीने का करियर ब्रेक भी दर्ज है। इसके अलावा ज़ोमैटो, क्लासप्लस, गोफ्रूगल और फ्यूचर्स फर्स्ट जैसी कंपनियों में उनके अनुभव और करियर के अलग-अलग पड़ाव दिखाई देते हैं। वह IIT दिल्ली के पूर्व छात्र भी हैं। नीचे देखें वायरल पोस्ट-
ये भी पढ़ें- Green Card मिला, अमेरिका में करियर बनाया, फिर भी भारत लौट आईं भारती रमेश, बताई फैसले की पूरी वजह
जेप्टो चीफ ब्रांड ऑफिसर चंदन मेंदिरत्ता LinkedIn प्रोफाइल से क्या सीख मिलती है?
चंदन की प्रोफाइल पर सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे रिफ्ररेशिंग और अलग अंदाज वाला बताया। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि नौकरी पाने के नजरिए से इतनी लंबी करियर स्टोरी हमेशा सबसे प्रभावी तरीका नहीं हो सकती, क्योंकि इसमें उपलब्धियों की जानकारी तलाशने के लिए ज्यादा पढ़ना पड़ता है। फिर भी इस प्रोफाइल ने एक अहम सवाल जरूर खड़ा किया है- क्या LinkedIn सिर्फ रिज्यूमे का ऑनलाइन वर्जन है या इसे अपने पूरे करियर की कहानी बताने का माध्यम भी बनाया जा सकता है? चंदन मेंदिरत्ता की प्रोफाइल फिलहाल इसी सवाल की वजह से चर्चा में है।
