टीवी शो 'दिल मिल गए' के एक्टर अयाज खान (Ayaz Khan) के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी जन्नत ((Jannat) ने एक बेटी को जन्म दिया है। कपल ने बेटी का ऐसा नाम रखा है जो भी सुन रहा है उसके मुंह से वाऊ शब्द ही निकल रहा है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर कर चुके एक्टर अयाज खान (Ayaz Khan) के घर खुशियों का आगमन हुआ है। उनकी वाइफ जन्नत (Jannat) ने 21 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया है। नए साल की शुरुआत से पहले टीवी शो ‘दिल मिल गए’ फेम को बड़ी सौगात ऊपर वाले ने दी है। कपल बेटी को दुनिया में लाकर बेहद ही खुश हैं। काफी सालों के इंतजार के बाद उनको ये खुशी मिली हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता बनने के बाद अयाज सातवें आसमान पर

अयाज का खुशी का ठिकाना नहीं हैं। ई-टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं पिता बन गया हूं। यह पागलपन है। शुरू में ऐसा लगा जैसे मैं किसी और के बच्चे को गोद में लिए हुए हूं, एक दोस्त के बच्चे की तरह । सच कहूं तो इस भावना को समझने में थोड़ा समय लगा। हमारी बेटी प्यारी है। यह कितना अजीब है कि आप किसी और के नवजात शिशु को गोद में लेकर बहुत चिंतित हैं लेकिन जब यह आपका अपना होता है, तो यह आपके लिए स्वाभाविक रूप से आता है कि बच्चे को पकड़ना और उसे पालना। तुम्हें पता है कि तुम ठीक हो जाओगे और बच्चे को चोट नहीं पहुंचेगी। यह एक ऐसा एहसास है जिसे समझाया नहीं जा सकता। आपको यह समझने के लिए इसका अनुभव करना होगा कि यह क्या है। यह आश्चर्यजनक है।'

जीवन के नए अध्याय में प्रवेश क रहे हैं

बता दें कि अयाज और जन्नत की शादी को करीब पांच साल हो गए हैं। 30 सितंबर को अयाज खान ने इंस्टाग्राम पर पत्नी का बेबी बम फ्लॉन्ट करते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने अपने चाहनेवालों को बताया था कि वो जल्द पिता बनने वाले हैं। अयाज ने लिखा था,' हमारा सबसे बड़ा साहसिक कार्य शुरू होने वाला है।बेबी खान जल्द ही आ रहा है। हम अपने जीवन के इस नए अध्याय में प्रवेश करने के लिए बहुत खुश हैं। हमारा परिवार दो छोटे पैरों से बढ़ जाएगा । अल्लाह हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है।'

बेटी का नाम दुआ रखा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अयाज और जन्नत ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। अयाज ने कहा कि हम दोनों तुरंत इस नाम पर राजी हो गए थे। मेरे जीवन में एक जन्नत हैं। इसलिए बेटी का नाम दुआ से बेहतर क्या हो सकता है। बता दें कि अयाज और जन्नत की अरेंज मैरेज हुई है।

और पढ़ें:

दीपिका पादुकोण ही नहीं ये 6 एक्ट्रेसेस ने भगवा रंग पहनकर दिए थे बोल्ड सीन, तब नहीं मचा था बवाल

दुनिया के 50 Greatest Actors में शाहरुख खान का नाम, जानें इस लिस्ट में और कौन-कौन शामिल