बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के बाद अब एक और एक्ट्रेस कोरोना पॉजिटिव मिली है। 'एंटारेज' जैसी फिल्म में काम कर चुकी हॉलीवुड एक्ट्रेस डेबी मजार इस वायरस की चपेट में आ गई हैं। डेबी ने रविवार को खुद सोशल मीडिया पर सामने आकर दुनिया को बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं।

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के बाद अब एक और एक्ट्रेस कोरोना पॉजिटिव मिली है। 'एंटारेज' जैसी फिल्म में काम कर चुकी हॉलीवुड एक्ट्रेस डेबी मजार इस वायरस की चपेट में आ गई हैं। डेबी ने रविवार को खुद सोशल मीडिया पर सामने आकर दुनिया को बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। डेबी मजार ने अपनी पोस्ट में लिखा- मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। लेकिन मैं ठीक हूं। एक महीने पहले मेरे पूरे परिवार को बुखार और सिर दर्द हुआ था। गला भी खराब था। लेकिन बाद में सब ठीक हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्ट्रेस ने बताया कि 15 मार्च को मेरे शरीर में एक बार फिर वही लक्षण नजर आने लगे। इस बार ये लक्षण काफी तेज थे। मुझे 102 डिग्री से ज्यादा बुखार भी था। इसके बाद मुझे लगा था कि शायद फ्लू या कोरोना हो गया है।

View post on Instagram

डेबी ने बताया कि लंबे समय तक वो अपना कोरोना का टेस्ट नहीं करवा पाई थीं। दरअसल, वो कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सभी क्राइटेरिया पूरे नहीं कर रही थीं। हालांकि बाद में उन्होंने अपने दोस्त के जरिए कोरोना टेस्ट करवाया और उनमें कोरोना पॉजिटिव निकला। 

बता दें कि डेबी को कोरोना से संक्रमित हुए 5 दिन का वक्त हो गया है। अपनी सेहत के बारे में वो बताती हैं- मैं अपनी जिंदगी के सबसे खराब दौर से गुजर रही हूं। एक दिन मुझे तकलीफ होती है तो दूसरे दिन ठीक लगने लगता है। आज मेरे फेफड़ों में दर्द है। 

बता दें कि हॉलीवुड के और भी कई ऐसे स्टार हैं, जो इस वक्त कोरोना से पीड़ित बताए जा रहे हैं। इनमें एंड्र्यू वाट, क्रिस्टोफर हिवजू, इदरीस एल्बा जैसे स्टार शामिल हैं।