अक्षय कुमार ने जहां कोरोना काल में दिल खोलकर लोगों की मदद की वहीं अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी वह ऐसे पहले स्टार हैं, जो काम करने के लिए कमर कस चुके हैं। आपको बता दें कि अक्षय 9 दिनों के अंदर 6 अलग-अलग विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग करेंगे। सामने आए वीडियो में वे अपनी टीम से सीन को समझते और बात करते नजर आ रहे हैं। वे जल्दी ही फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड जाने वाले हैं। बता दें कि उनकी कई सारी फिल्में पाइप लाइन में है। उनकी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। 

मुंबई. कोरोना का खतरा कम नहीं हो रहा है। रोज हजारों लोग इस महामारी का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं आए दिन कई लोग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में भी इस वायरस का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि, सरकार ने लोगों की जरूरतों और सुविधाओं को देखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे एड फिल्म की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


शुरू किया काम
अक्षय कुमार ने जहां कोरोना काल में दिल खोलकर लोगों की मदद की वहीं अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी वह ऐसे पहले स्टार हैं, जो काम करने के लिए कमर कस चुके हैं। आपको बता दें कि अक्षय 9 दिनों के अंदर 6 अलग-अलग विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग करेंगे। सामने आए वीडियो में वे अपनी टीम से सीन को समझते और बात करते नजर आ रहे हैं। सेट पर लोग काफी कम हैं। कोरोना काल में सेट पर भीड़ न हो इस बात का ख्याल रखा जा रहा है। 

View post on Instagram


जल्दी ही स्कॉटलैंड जाएंगे अक्षय
खबर है कि अक्षय जल्दी ही फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड जाने वाले हैं। बता दें कि उनकी कई सारी फिल्में पाइपलाइन में है। उनकी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। वहीं, सूर्यवंशी सिनेमा हॉल में दीवाली पर रिलीज होने की बात की जा रही है। इसके अलावा वे बच्चन पांडे, अतरंगी रे और पृथ्वीराज जैसी कई फिल्मों में भी नजर आएंगे।

View post on Instagram