अमिताभ की बेटी श्वेता की शादी 1997 में करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन (बुआ के बेटे) निखिल नंदा से हुई थी। इस नाते वे करीना-करिश्मा की रिश्ते में भाभी लगती है। श्वेता और निखिल के दो बच्चे हैं। बेटी नव्या और बेटा अगस्त्य। शादी के बाद 10 साल तक फैमिली की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने मॉडलिंग के साथ ही कुछ ऐड में भी काम किया। 2006 में श्वेता ने लॉरियल ऑफीशियल के लिए पहली बार मॉडलिंग की थी। 2009 में वो फिर से भाई अभिषेक बच्चन के साथ रैम्प उतरीं थीं।

मुंबई. ऐश्वर्या राय बच्चन की ननद श्वेता बच्चन नंदा ने मदर्स डे के मौके पर मां जया बच्चन और नानी इंदिरा भादुड़ी को याद किया। श्वेता ने दोनों की फोटो शेयर इमोशनल मैसेज लिखा। एक फोटो में जहां श्वेता नानी को कसकर गले लगाती दिख रही है तो एक अन्य फोटो में वे मां जया बच्चन के साथ नजर आ रही है। श्वेता ने फोटो पर कैप्शन लिखा- सत्यापित
Mothers & Grandmothers are always right ♥️.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


एक्टिंग से दूर
श्वेता बच्चन नंदा 46 साल की है। उनका जन्म मुंबई में ही हुआ था। बच्चन फैमिली में एकमात्र श्वेता ही है जो फिल्मों से दूर है, बाकी सभी मेंबर्स फिल्मों में एक्टिव हैं। श्वेता ने फिल्मों से दूरी बनाने की वजह का खुद खुलासा किया था। श्वेता ने कुछ समय पहले एक फेमस न्यूजपेपर के कॉलम में बताया कि आखिर वो क्यों एक्टिंग फील्ड में नहीं आईं। 

View post on Instagram


नंदा परिवार की बहू
अमिताभ की बेटी श्वेता की शादी 1997 में करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन (बुआ के बेटे) निखिल नंदा से हुई थी। इस नाते वे करीना-करिश्मा की रिश्ते में भाभी लगती है। श्वेता और निखिल के दो बच्चे हैं। बेटी नव्या और बेटा अगस्त्य। शादी के बाद 10 साल तक फैमिली की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने मॉडलिंग के साथ ही कुछ ऐड में भी काम किया। 2006 में श्वेता ने लॉरियल ऑफीशियल के लिए पहली बार मॉडलिंग की थी। 2009 में वो फिर से भाई अभिषेक बच्चन के साथ रैम्प उतरीं थीं। कुछ समय पहले श्वेता डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के शो की शो स्टॉपर भी बनी थीं।


जहां हूं खुश हूं
फिल्मों में ना आने को लेकर एक इंटरव्यू में श्वेता ने कहा था- मुझे कभी फिल्मों के ऑफर नहीं आए। ना ही मेरा चेहरा और आवाज हीरोइनों की तरह है। मुझे कैमरा फेस करना भी नहीं आता है। मैं जहां हूं और जो कर रही हूं उसमें खुश हूं। श्वेता ने फैशन डिजाइनर के रूप में भी खुद को स्थापित कर लिया है। उनका अपना फैशन लग्जरी ब्रांड है। कुछ साल पहले श्वेता ने अपनी बचपन की दोस्त मोनिशा जयसिंह के साथ मिलकर 'MxS' नाम से एक फैशन ब्रांड लॉन्च किया था।