भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजूपत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्रांत ने मोना से कुछ ऐसी बात कह दी, जिससे एक्ट्रेस का चेहरा ही उतर गया। 

मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मोनालिसा अक्सर अपनी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। हाल ही में मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस के पति ने कुछ ऐसी बात कह दी, जिससे मोनालिसा बेहद दुखी हो गईं। वीडियो में मोनालिसा के पति विक्रांत कॉफी पीते दिख रहे हैं। इसी बीच मोनालिसा उन्हें बड़े ही प्यार से कुछ बताने लगती हैं, जिसे विक्रांत भी ध्यान से सुनते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में मोनालिसा (Monalisa) अपने हाथ में एक कार्ड पकड़े दिख रही हैं। मोनालिसा हंसते हुए विक्रांत से कहती हैं- बेबी! ये देखो क्या लिखा है। जो गधा होता है, वो सारी जिंदगी अपनी गधी के अलावा किसी और को नहीं देखता। इस पर विक्रांत जवाब में कहते हैं- इसीलिए तो उसे गधा कहते हैं। पति के मुंह से इस तरह का जवाब सुनकर मोनालिसा बेहद दुखी हो जाती हैं। इसके बाद मोनालिसा जब पति की तरफ देखती हैं तो वो बगलें झांकने लगते हैं। मोनालिसा और विक्रांत का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस पर पाखी हेगड़े के अलावा कई लोगों ने कमेंट किए हैं। 

View post on Instagram

मोनालिसा (Monalisa) के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने पूछा- मैम, नजर 2 कब से शुरू हो रहा है, मैं इतजार कर रहा हूं। वहीं एक और शख्स ने कहा- आपकी और विक्रांत भैया की जोड़ी परफेक्ट लगती है। बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत की पहली मुलाकात फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। शूटिंग खत्म होने के 3 महीने बाद कपल एक घर में शिफ्ट हो गया। करीब 9 साल तक दोनों लिव-इन में रहे और फिर शादी करने का फैसला किया। 

2 पार्टनर के साथ 15 साल लिव इन में रहीं मोनालिसा, बी ग्रेड फिल्मों में भी कर चुकीं काम

5 साल पहले बिग बॉस के घर में की शादी : 
मोनालिसा (Monalisa) और विक्रांत सिंह राजपूत ने 2017 में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के घर में शादी की थी। उनकी शादी में भोजपुरी की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के 5 साल होने के बाद भी कपल का रिश्ता बेहद स्ट्रांग है। बता दें कि मोनालिसा ने 2005 में अजय देवगन और सुनील शेट्टी की फिल्म 'ब्लैकमेल' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। मोनालिसा ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है। इनमें भोले शंकर, हम बाहुबली, तू बबुआ हमार, रणभूमि, सिंदूर दान, जाड़े मा बलमा प्यारा लगे, शहर वाली जान मारेली, धर्मात्मा, भोजपुरिया डॉन, देवरा बड़ा सतावेला, मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी, बीवी नंबर वन, नटवरलाल, सरकार राज और दुलहिन चाही पाकिस्तान से में काम किया है। 

ये भी पढ़ें :
सच्चे प्यार की तलाश में शराबी बन गई थी 'ट्रेजडी क्वीन', पति से लेकर प्रेमी तक मीना कुमारी को कोई ना आया रास

करीना कपूर ने पति को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों पसंद नहीं है सैफ अली खान को ये काम

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ने ऐश्वर्या राय का नाम लेकर दी धमकी, बोली- एक दिन तुम्हारा सच सबके सामने आएगा

KGF ही नहीं गोल्ड माइंस पर बनी ये मूवी भी मचा दी थी धूम, खदान की खूनी जंग देख दहल गए थे लोग