पुलिस और बम निरोधक दस्ता जब सलमान के घर पहुंचा तो उस वक्त वो मौजूद नहीं थे लेकिन उनके पिता सलीम खान, मां सलमा और बहन अर्पिता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर पूरे घर की तलाशी ली गई। 

मुंबई। 16 साल के एक लड़के ने सलमान खान के मुंबई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजियाबाद के रहने वाले इस लड़के ने 4 दिसंबर को ईमेल भेजा था। इस मेल में उसने लिखा था-''बांद्रा में गैलेक्सी, सलमान खान के घर पर अगले दो घंटे में ब्लास्ट होगा, रोक सको तो रोक लो।'' सलमान के लिए धमकीभरा मेल मिलते ही पुलिस फौरन हरकत में आ गई। इसके बाद कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वाड के साथ सलमान के घर पहुंचे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस और बम निरोधक दस्ता जब सलमान के घर पहुंचा तो उस वक्त वो मौजूद नहीं थे लेकिन उनके पिता सलीम खान, मां सलमा और बहन अर्पिता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर पूरे घर की तलाशी ली गई। करीब 4 घंटे तक पुलिस ने छानबीन की लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। काफी देर तक चली जांच-पड़ताल के बाद ये साफ हो गया कि मेल फर्जी था। 

पुलिस ने ऐसे लगाया मेल भेजने वाले का पता : 
इसके बाद पुलिस ने तकनीक की मदद से उस शख्स का पता किया, जिसने यह ईमेल भेजा था। पुलिस की जाचं में पता चला कि मेल भेजने वाला दिल्ली के पास गाजियाबाद का रहने वाला 16 साल का एक लड़का है। लोकेशन का पता चलते ही पुलिस टीम गाजियाबाद रवाना हो गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया लड़का : 
पुलिस जब तक गाजियाबाद में लड़के के घर पर पहुंचती वो वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने उसके भाई को पूरी जानकारी दी। इसके बाद भाई ने उसे समझा बुझाकर घर आने के लिए मनाया। इसके बाद पहले पुलिस ने उसे 7 दिसंबर को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में सरेंडर करने के लिए कहा। हालांकि लड़के को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद छोड़ दिया गया।