बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने दीपिका को इसे देखने की सलाह दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मुंबई. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) इन दिनों अपनी मूवी 'गहराइयां' के प्रमोशन में बिजी हैं। मूवी में अदाकारा का सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। इस बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को कुछ और देखने की सलाह दी है। दरअसल, रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस दौरान उनके हाथ एक ऐसा वीडियो लगा जिसे देखकर वो हैरान हैं।
रणवीर सिंह ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने दीपिका को इसे देखने की सलाह दी है। वीडियो में एक छोटी सी लड़की दीपिका के 'रामलीला' वाले लुक में दिखाई दे रही है। वो दीपिका पादुकोण के 'रामलीला' के डायलॉग का नकल करती दिखाई दे रही है। उसके एक्सप्रेशन बिल्कुल अदाकारा की तरह ही हैं। लाल रंग के राजस्थानी घाघरा-चोली में छोटी दीपिका फैन्स का दिल जीत रही हैं।
रणवीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'लीला जैसी कोई नहीं। दीपिका पादुकोण, तुम्हें अपना मिनी वर्जन देखना चाहिए। इसके एक्सप्रेशन कमाल के हैं #chotideepika ।'
ट्विटर पर छोटी दीपिका हो रहा है ट्रेंड
वीडियो में दिखाई देने वाली छोटी सी प्यारी सी लड़की का नाम राशि शिंदे हैं। जो एक एप पर अलग-अलग मूवी के डायलॉग का वीडियो बनाती हैं। बच्ची शानदार एक्टिंग करती है। ट्विटर पर #chotideepika ट्रेंड होने लगा है।
रणवीर सिंह इस साल इन मूवी में आएंगे नजर
वहीं, रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी मूवी 83 रिलीज हुई थी। जिसमें वो कपिल देव की भूमिका में नजर आए थे। मूवी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस साल उनकी बैक टू बैक की मूवी आने वाली है। सर्कस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, अन्नियन का रीमेक में वो दिखाई देंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण की मूवी 'गहराइयां' 11 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। वो इन दिनों लगातारा मूवी के प्रमोशन करती दिखाई दे रही हैं।
और पढ़ें:
Hrithik Roshan से शादी करना चाहती हैं गायत्री भारद्वाज, बोलीं-वह भी सेटल होने के लिए तैयार हैं












