हाल ही में एक्ट्रेस और मथुरा सांसद हेमा मालिनी को संसद परिसर में झाड़ू लगाते देखा गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने हेमा पर जमकर निशाना साधा। अब उनके पति धर्मेंद्र ने भी इसपर चुटकी ली है।  

मुंबई: मथुरा से लगातार दूसरी बार सांसद चुनी गई हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्हें हाल ही में संसद परिसर में झाड़ू लगाते देखा गया था। वीडियो में हेमा झाड़ू के साथ काफी जद्दोजहत करती दिखी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वीडियो के बाद कुछ फैंस ने उनके पति धर्मेंद्र से मजेदार सवाल किये। एक फैन ने ट्विटर पर धर्मेंद्र से पूछा कि क्या कभी हेमा मालिनी ने अपनी पूरी जिंदगी में कभी झाड़ू उठाई है? इस सवाल का धर्मेंद्र ने काफी मजेदार जवाब दिया। 


लोगों को पसंद आई धर्मेंद्र की सच्चाई 
इस सवाल के जवाब में धर्मेंद्र ने जवाब दिया कि हां, फिल्मों में। धर्मेंद्र को भी वायरल हो रहे वीडियो में हेमा का झाड़ू लगाना नहीं पचा। उन्होंने अपन एटवीत में लिखा कि हालांकि उन्हें खुद झाड़ू लगाना आता है। बचपन की मेमोरी शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा कि बचपन में मां के साथ उन्होंने कई बार झाड़ू लगाईं थी।


धर्मेंद्र के इस जवाब को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने उनकी साफगोई की तारीफ की।