ये मामला तमिलनाडु का है जहां पर एक बाप और बेटे जयराज और बेनिक्स की जान पुलिस की कस्टडी में चली गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद बुरी तरह से पीटा था, जिसके बाद दोनों ने कस्टडी में ही दम तोड़ दिया। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने हिरासत के दौरान दोनों को पहले जमकर पीटा और इसके बाद अपनी बर्बरता को छुपाने के लिए कोर्ट से न्यायिक हिरासत की मांग भी की। इस मामले को लेकर पूरे देश में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आवाजें उठने लगी है। इसमें बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। इस मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर और कंगना रनोट सहित कई सेलेब्स ने रोष व्यक्त किया है।

मुंबई. तमिलनाडु में पुलिसिया बर्बरता के चलते कारोबारी पिता और बेटे जयराज और बेनिक्स की मौत का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। जयराज और बेनिक्स मौत मामले को लेकर पूरे देश में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आवाजें उठने लगी है। इसमें बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। इस मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर और कंगना रनोट सहित कई सेलेब्स ने रोष व्यक्त किया है। प्रियंका चोपड़ा ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर कर इस दर्दनाक घटना की निंदा की है। तो वहीं करीना कपूर ने लिखा- इस तरह की क्रूरता को स्वीकार नहीं किया जा सका। इसी तरह अन्य सेलेब्स ने भी ट्विटर पर इस घटना की निंदा की है।

Scroll to load tweet…


किसी के साथ भी हो सकता है
तापसू पन्नू ने भी ट्वीट कर लिखा- ये ऐसी होने वाली कई घटनाओं में से एक केस हो सकती है। लेकिन सिर्फ एक घटना क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। हैशटैग जस्टिस फॉर जयराज एंड बेनिक्स। ये हम में से किसी के भी साथ हो सकता है। इस घटना की जानकारियां हिला देने वाली है। करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- इस तरह की क्रूरता को किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता, चाहे कुछ भी हो। एक समाज के रूप में हमें तब तक बोलना जारी रखना चाहिए जब तक कि न्याय नहीं होता है और फिर से ऐसा नहीं होने की दिशा में काम जारी रखना है। जयराज और बेनिक्स को न्याय मिले।

Scroll to load tweet…


हिला देने वाली घटना
कंगना रनोट के ट्वीट कर लिखा- तमिलनाडु में बेगुनाह पी जयराज और उनके बेटे बेनिक्स की हत्या की जानकारियां हिला देने वाली है। उनको पुलिस ने बर्बरता के साथ प्रताड़ित किया और उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना पर पूरा दिन बीतने के बावजूद, कोई राष्ट्रीय आक्रोश या कोई मीडिया कवरेज नहीं देखकर बहुत दुख हुआ है। 

Scroll to load tweet…


ये है मामला
दरअसल, ये मामला तमिलनाडु का है जहां पर एक बाप और बेटे जयराज और बेनिक्स की जान पुलिस की कस्टडी में चली गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद बुरी तरह से पीटा था, जिसके बाद दोनों ने कस्टडी में ही दम तोड़ दिया। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने हिरासत के दौरान दोनों को पहले जमकर पीटा और इसके बाद अपनी बर्बरता को छुपाने के लिए कोर्ट से न्यायिक हिरासत की मांग भी की। जिसके बाद से इस मुद्दे को लेकर मामला गर्माया हुआ है। 

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…