एक्ट्रेस काजल अग्रवाल महज 3 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर को ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंध जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें काजल और गौतम के परिवारवालों ने शादी में ज्यादा ताम-झाम नहीं करने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस की बहन निशा अग्रवाल ने बताया है कि कोरोनावायरस की स्थिति देखते हुए काजल सिम्पल शादी करने वाली हैं। शादी की तैयारी और रस्मों पर बात करते हुए काजल की बहन निशा ने कहा- कई सारे प्रतिबंध होने के बावजूद हम लोग शादी का माहौल बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हल्दी और मेहंदी सेरेमनी घर में 29 अक्टूबर को होगी।

मुंबई. बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (kajal aggarwal) महज 3 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर को ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू (gautam kitchlu) संग शादी के बंधन में बंध जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें काजल और गौतम के परिवारवालों ने शादी में ज्यादा ताम-झाम नहीं करने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस की बहन निशा अग्रवाल ने बताया है कि कोरोनावायरस की स्थिति देखते हुए काजल सिम्पल शादी करने वाली हैं। शादी की तैयारी और रस्मों पर बात करते हुए काजल की बहन निशा ने हैदराबाद टाइम्स से कहा- कई सारे प्रतिबंध होने के बावजूद हम लोग शादी का माहौल बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम हल्दी और मेहंदी सेरेमनी घर में ही करेंगे। दोनों ही रस्में शादी के ठीक एक दिन पहले 29 अक्टूबर को होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


निशा ने बताया- मेरे पापा को काजल की शादी का एक लंबे समय से इंतजार था। ये हम सबके लिए स्पेशल टाइम है। हम काजल की शादी से थोड़े इमोशनल भी हो गए हैं क्योंकि वो शादी करके घर छोड़कर चली जाएगी। ऐसे में हम ज्यादा से ज्यादा समय उसके साथ बिताने की कोशिश कर रहे हैं। हर किसी को दुल्हन के साथ समय गुजारना है ऐसे में मुझे उसके साथ ज्यादा टाइम नहीं मिल पाया है। बता दें कि इंटीरियर डिजाइनर गौतम और काजल एक लंबे समय से रिलेशनशिप में है।

View post on Instagram


शादी से पहले काजल के घर पर प्री-वेडिंग फंक्शन्स को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच उनकी बहन निशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ जश्न की फोटोज शेयर की हैं। दरअसल, ये जश्न काजल के भांजे और निशा के बेटे इशान वालेचा के जन्मदिन का है। फोटोज को शेयर करते हुए निशा ने बताया कि उनका बेटा 3 साल का हो चुका है और इसीलिए घर पर एक बेहद ग्रैंड पार्टी रखी गई थी। 

View post on Instagram


काजल अक्सर ही अपने भांजे के साथ क्यूट फोटोज शेयर करती रहती हैं। भांजे के जन्मदिन पर भी उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे आंखों के तारे इशान को तीसरे जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई। मेरा प्यार सा छोटा बड़ा बच्चा.. थैंक्यू मुझे बताने के लिए कि बेपनाह प्यार क्या होता है। भगवान करे तुम्हारे साथ हमेशा आशीर्वाद बना रहे। और हम ऐसे ही मजे के पल जीते रहें।

View post on Instagram