करीना कपूर (kareena kapoor) दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में करवा चौथ के मौके पर पूरा कपूर खानदान साथ नजर आया। दरअसल, रिद्धिमा कपूर साहनी (riddhima kapoor sahni ) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें करीना कपूर लाल और सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही अदर जैन, तारा सुतारिया, रणधीर कपूर और नीतू कपूर सहित कपूर परिवार के कई लोग एक साथ नजर आ रहे हैं। 

मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में करवा चौथ के मौके पर पूरा कपूर खानदान साथ नजर आया। दरअसल, रिद्धिमा कपूर साहनी (riddhima kapoor sahni ) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें करीना कपूर लाल और सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही अदर जैन, तारा सुतारिया, रणधीर कपूर और नीतू कपूर सहित कपूर परिवार के कई लोग एक साथ नजर आ रहे हैं। करीना के साथ सैफ अली खान यहां मौजूद नहीं थे। वहीं करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर भी इस खास मौके पर नहीं दिखे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा- फैमिली डिनर। कुछ सदस्यों को हम सभी मिस कर रहे हैं। पिछले लंबे समय देखा जा रहा है कि कपूर खानदान त्योहारों के मौकों पर एकसाथ इकट्ठा होकर एन्जॉय करता है। क्रिसमस के बाद गणेश उत्सव में भी सभी ने साथ मिलकर गणपति की पूजा की थी। 


बता दें कि प्रेग्नेंसी में करीना का चेहरे का ग्लो कम नहीं हुआ है। करीना का प्रेग्नेंसी का छठा महीना चल रहा है और उनका वजन भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इस दौरान भी घर पर आराम करने के बजाए काम कर रही है। उन्होंने कुछ ऐड शूट भी किए हैं। बता दें कि करीना नए साल में फरवरी-मार्च में बच्चे को जन्म देगी। करीना ने हाल ही में बताया था कि जब उन्होंने सैफ अली खान को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उनका कैसा रिएक्शन था। करीना ने कहा था कि उन्हें परिवार से बिल्कुल भी फिल्मी रिएक्शन नहीं मिला। यहां तक की सैफ का रिएक्शन भी नॉर्मल था।