करीना कपूर रविवार सुबह बेटे जेह अली खान के साथ बांद्रा में नजर आई। इस दौरान कार में बैठे जेह खिड़की से बाहर तांका-झांकी करते दिखे। जेह को देखते ही लोग उनकी फोटोज क्लिक करने लगे थे। 

मुंबई. आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक रविवार को मस्ती करने और घूमने से मूड में रहते है। ज्यादा सेलेब्स संडे को लंच या फिर डिनर डेट पर दिखते है। इनके अलावा कई जिम, सैलून और मुंबई की सड़कों पर घूमते भी नजर आते है। इसी बीच करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने बेटे जेह अली खान (Jeh Ali Khan) के साथ बांद्रा में नजर आई। वे बेटे को कार में लेकर कहीं जा रही थी। इस दौरान करीना का गोलू-मोलू बेटा जेह कार की खिड़की से बाहर तांक-झांकी करता नजर आया। इस दौरा न करीना ने उन्हें ठीक से बैठाने की कोशिश भी लेकिन जेह मम्मी की गोद में उछलता-कूदता दिखा। जेह की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। आपक बता दें कि खिड़की से झांकते वक्त जैसे ही जेह ने देखा कि उनकी फोटोज क्लिक की जा रही है, तुरंत उनके चेहरे की रंगत बदल गई। वे फोटोज खिंचने वालों को अजीबोगरीब मुंह बनाते हुए देखने लगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


14 महीने का है जेह अली खान
आपको बता दें कि जेह अली खान 14 महीने के हैं लेकिन चीजों को समझने लगे है। जेह का जन्म फरवरी 2021 में हुआ था। बता दें कि जेह के जन्म के बाद करीना कपूर ने लंबे समय तक अपने बेटे का चेहरे किसी को नहीं दिखाया था। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात तक का खुलासा नहीं किया था कि उन्होंने लाडले का नाम क्या रखा है। करीब- 6-7 महीने बाद उन्होंने अपनी बुक के जरिए बेटे का नाम बताया था। उनकी बुक करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबल में उन्होंने बेटे का नाम जहांगीर बताया था, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। यूजर्स ने बेटे का नाम जहांगीर रखने पर करीना और सैफ अली खान की जमकर खिंचाई की थी। इसके बाद उन्होंने करन जौहर के साथ एक ऑनलाइन इंटरव्यू किया था, जिसमें उन्होंने करन के पूछने पर बताया था कि उन्होंने बेटे का नाम जेह अली खान रखा है। 


आसान नहीं थी करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी
करीना कपूर एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि जेह के वक्त उनके उंगलियां काफी सूज गई थी और इस कारण उन्हें अपनी शादी की अंगूठी तक निकालनी पड़ी थी। उन्होंने यह तक बताया था कि जेह के वक्त उसे अपना दूध पिलाने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन तैमूर के वक्त ये करना काफी मुश्किल था। वे करीब 14 दिन तक तैमूर को अपना दूध नहीं पिला पाई थी।


- बात करीना कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी फिल्म लालसिंह चड्ढा इसी साल अगस्त में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ आमीर खान लीड रोल में है। इसके अलावा वे सूजित सरकार की एक फिल्म में भी काम कर सकती है, जिसके लिए फिलहाल बात चल रही है। वैसे, करीना इन दिनों कमर्शियल ऐड काफी संख्या में कर रही है। 

ये भी पढ़ें
जब कैंसर का पता चलने पर उजड़ गई संजय दत्त की दुनिया, छा गया था अंधेरा, इनके बारे में सोच घंटों रोए भी

जब सैफ अली खान ने करीना कपूर संग बिना शादी साथ रहने की जताई ख्वाहिश तो ऐसा था मां बबिता का रिएक्शन

करीना कपूर ने पति को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों पसंद नहीं है सैफ अली खान को ये काम