स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने रविवार सुबह अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले उनकी बॉडी को शिवाजी पार्क में दर्शन के लिए रखा जाएगा। अपने करियर में अलग-अलग भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए थे।

मुंबई. स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने रविवार सुबह अंतिम सांस ली। बता दें कि उन्हें कोरोना और निमोनिया दोनों था। बता दें कि वे पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी। लताजी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा- मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूं। लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गईं हैं, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। बता दें कि लता मंगेशकर ने अपने करियर में अलग-अलग भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए थे। उनके गाए गानों ने उन्हें हर दिल अजीज बना दिया था। आज भी उनके गाने लोग बढ़े चाव से सुनते है। नीचे देखें लता मंगेशकर द्वारा गाए सदाबहार गानों की झलक... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


आपको बता दें कि लता मंगेशकर ने नई जनरेशन के लिए गाने गाए थे। उन्होंने बॉलीवुड की करीब-करीब सभी एक्ट्रेसेस यानी रेखा, राखी, हेमा मालिनी, साधना, रीना रॉय, मीना कुमारी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, प्रिटी जिंटा, जया बच्चन, काजोल सहित कइयों के लिए गाने गाए।

पिया बिना पिया बिना लागे ना लागे ना... उन्होंने जया बच्चन के लिए फिल्म अभिमान के लिए गाना गाया था। आज भी ये गाना बेहग पसंद किया जाता है। 

1964 में आई फिल्म वो कौन थी का गाना लग जा लगे.. बेहद फेमस हुआ था। इस गाने को लता जी ने अपने आवाज थी। ये गाना साधना और मनोज कुमार पर फिल्माया गया था।

1966 में आई फिल्म मेरा साया इंडस्ट्री की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म का गाना मेरा साया साथ होगा.. लता जी ने ही गाया था। ये गाना साधना और सुनील दत्ता पर फिल्माया गया था। 

1979 में आई फिल्म मिस्टर नटवरलाल का सबसे फेमस गाना परदेसिया ये सच है पिया सब कहते हैं मैंने तुझको दिल दे दिया.. लता जी ने गाया था। इस गाने को अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया था। 

1980 के दशक में आई फिल्म आशा का गाना शीशा हो या दिल हो आखिर टूट जाता है काफी फेमस रहा। इस गाने को लता जी ने अपनी आवाज दी थी। ये गाना रीना रॉय पर फिल्माया गया था। 

1994 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म हम आपके है कौन का गाना दीदी तेरा देवर दीवाना.. आज भी शादियों में बजाया जाता है। इस गाने को लता जी ने अपनी आवाज दी थी। गाने को सलमान खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। 

1997 में आई शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की फिल्म दिल तो पागल है का टाइटल सॉन्ग लता जी ने गाया था। ये गाना माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था। 

2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी का टाइटल सॉन्ग मेरी सांसों में तू है समाया... लता जी ने ही गाया था। इस गाने को अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और शाहरुख खान पर फिल्माया गया था। 

2004 में आई फिल्म वीर जारा का गाना तेरे लिए हम है जिए.. को लता जी ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने को प्रिटी जिंटा और शाहरुख खान पर फिल्माया गया था। वैसे इस फिल्म का करीब-करीब सारे गाने लता जी ने ही गाए थे।

ऐ मेरे वतन के लोगों... देशभक्ति गीत का एक अलग ही इतिहास है। जब लता जी ने इस गाने को पंडित जवाहरलाल नेहरू के सामने गाया था तो उनकी आंखें भर आई थी। 

ये भी पढ़ें
आखिर क्यों मजरूह सुल्तानपुरी पहले चखते थे Lata Mangeshkar का खाना, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह

इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन थीं Lata Mangeshkar, वीर जारा के लिए यश चोपड़ा ने गिफ्ट की थी मर्सडीज कार

Lata Mangeshkar Passes Away: कोरोना के बाद निमोनिया ने ली लता मंगेशकर की जान, हमेशा के लिए मौन हुई सुरीली आवाज

Lata Mangeshkar ने 8 बजकर 12 मिनट पर ली आखिरी सांस, पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

गायकी ही नहीं इन चीजों में भी महारथी थी Lata Mangeshkar, जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी अनकहीं बातें

Lata Mangeshkar और मोहम्मद रफी के बीच नहीं हुई थी 4 साल बात, जानें क्यों इस हिट जोड़ी के बीच आ गई थी दरार