टीवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की प्रेम कहानी जगजाहिर हो गई है। अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ कुछ स्पेशल फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं।

मुंबई। टीवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की प्रेम कहानी जगजाहिर हो गई है। अंकिता ने बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ कुछ स्पेशल फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। इसमें विकी घुटनों पर बैठकर अंकिता को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं। अंकिता ने प्रपोजल के जवाब में स्माइली के संग लिखा,' मैं इस बारे में सोचूंगी।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अंकिता ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वे किसी से प्यार करने लगी हैं। हालांकि उन्होंने विकी के नाम का खुलासा नहीं किया था। शादी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा था कि फिलहाल वे अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। जब भी शादी करेंगी, उसकी घोषणा कर देंगी।

बता दें, अंकिता सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। इसी दौरान अंकिता ने कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने झलकारी बाई का किरदार निभाया था।