20 सितंबर को महेश का 70वां बर्थडे है। उनका जन्म 20 सितंबर, 1948 को मुंबई में हुआ था।

मुंबई. बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर महेश भट्ट ने कई हिट फिल्में दीं। इसमें सबसे ज्यादा उन्होंने लव स्टोरी बेस्ड और रोमांटिक फिल्में बनाई। डायरेक्टर इन दिनों 'सड़क 2' में बिजी हैं। इस पर वो अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन, कभी उन्होंने अपनी ही बेटी पूजा भट्ट से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि अगर वो उनकी बेटी ना होती तो वो उनसे भी शादी कर लेते। इसके बाद महेश के इस बयान पर खूब बवाल भी मचा था। दरअसल, 20 सितंबर को महेश का 70वां बर्थडे है। उनका जन्म 20 सितंबर, 1948 को मुंबई में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़े विवाद बता रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी को KISS करते हुए कराया था फोटोशूट

महेश भट्ट ने बेटी पूजा के साथ एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें वो पूजा को KISS कर रहे थे। इस फोटो के सामने आने के बाद इस पर खूब बवाल मचा था, क्योंकि एक पिता और जवान बेटी का इस तरह से किस करना लोगों को उनकी सभ्यता के खिलाफ लगा था। सिनेमा जगत में इसकी आलोचना भी हुई। 

सोनी राजदान से शादी के लिए बदला था धर्म 

सोनी राजदान जो कि आलिया और शाहीन भट्ट की मां हैं। इनसे शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल लिया था क्योंकि वो मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती थीं। खबरों की मानें तो महेश ने पहली पत्नी से तलाक के बिना ही सोनी से शादी कर ली थी। बता दें, महेश को कॉलेज के दिनों में लोरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की से प्यार हो गया। शादी के बाद लोरिएन का नाम बदलकर किरन भट्ट रखा गया। किरन, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं।

नहीं हुई थी उनके माता-पिता की शादी

दरअसल, खबरों की मानें तो महेश भट्ट के माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। जिसका असर उनकी जिंदगी पर पड़ा था और शायद इसलिए ही उन्होंने अपने जीवन में शादी को ज्यादा अहमियत नहीं दी थी। महेश के मां मुस्लिम और पिता हिंदू थे। वो हमेशा ही अपने पिता से दूर रहे थे।