शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को 5 साल हो गए हैं। दोनों 7 जुलाई, 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की 5वीं सालगिरह पर मीरा ने पति शाहिद कपूर को एक अलग ही अंदाज में बधाई दी। मीरा ने शाहिद कपूर के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए अपने 5 साल के यादगार सफर का जिक्र किया है।

मुंबई। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को 5 साल हो गए हैं। दोनों 7 जुलाई, 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की 5वीं सालगिरह पर मीरा ने पति शाहिद कपूर को एक अलग ही अंदाज में बधाई दी। मीरा ने शाहिद कपूर के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए अपने 5 साल के यादगार सफर का जिक्र किया है। एक फोटो में जहां मीरा और शाहिद सजदा करते दिख दे रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

मीरा राजपूत ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, 5 साल, 4 आत्माएं, 3 घर, 2 बच्चे और एक सुंदर-सा परिवार। मैं रोजाना आपके प्यार में गिरती जा रही हूं। मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं, जिसे अपनी जिंदगी का प्यार बेस्ट फ्रेंड के रूप में मिला है। हर चीज के लिए आपका शुक्रिया। मेरी मजबूती बनने और हर चीज में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। 

View post on Instagram

मीरा ने आगे लिखा, तुम मुझे ऐसे हंसाते हो, वैसा कोई और नहीं कर सकता। लेकिन यह मत भूलना कि बीवी हमेशा सही होती है और वो तीन सुनहरे शब्द हमेशा रहेंगे I am Sorry. बता दें कि शाहिद और मीरा की शादी में दोनों फैमिली के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि शादी के करीब हफ्तेभर बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ था, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। 

शादी के करीब एक साल बाद 26 अगस्त, 2016 को मीरा पहली बार मां बनीं और उन्होंने बेटी मीशा को जन्म दिया। इसके दो साल बाद 5 सितंबर, 2018 मीरा-शाहिद एक बेटे के पेरेंट्स बने। शाहिद ने बेटे का नाम जैन रखा है।