नेहा कक्कड़ बीते 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारा में फेरे लिए। दोनों ने पहले ग्रैंड शादी की और अब अपने वेडिंग रिसेप्शन में भी इस न्यूली मैरिड कपल का शानदार अंदाज देखने को मिला। ससुराल में भी नेहा का ग्रैंड वैलकम किया गया। सोमवार को नेहा और रोहनप्रीत का पंजाब में रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन के कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। लेकिन एक चीज जिसकी तरफ अब लोगों का ध्यान जा रहा है वो है नेहा के शादी के ऑउटफिट और फोटोज में उनके पोज। 

मुंबई. नेहा कक्कड़ (neha kakkar) बीते 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारा में फेरे लिए। दोनों ने पहले ग्रैंड शादी की और अब अपने वेडिंग रिसेप्शन में भी इस न्यूली मैरिड कपल का शानदार अंदाज देखने को मिला। ससुराल में भी नेहा का ग्रैंड वैलकम किया गया। सोमवार को नेहा और रोहनप्रीत का पंजाब में रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन के कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। लेकिन एक चीज जिसकी तरफ अब लोगों का ध्यान जा रहा है वो है नेहा के शादी के ऑउटफिट और फोटोज में उनके पोज। 


शादी में नेहा ने दो शानदार ऑउटफिट्स पहने थे। एक चीज जो अब सभी लोगों की नजरों में आने लगी है, वो है नेहा के गुरुद्वारा वेडिंग के ऑउटफिट और अनुष्का शर्मा के वेडिंग आउटफिट का एक ऐसा होना। 


जहां नेहा की गुरुद्वारा वेडिंग का ऑउटफिट अनुष्का के वेडिंग ऑउटफिट से मिलता जुलता है, वहीं शादी के बाद के सेलिब्रेशन में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को कॉपी किया। नेहा ने लाल रंग का लहंगा पहना था, जो बिल्कुल प्रियंका के वेडिंग जैसा था। प्रियंका ने अपनी शादी में सब्यासाची का बनाया लाल रंग का लहंगा पहना था।नेहा का लहंगा भी प्रियंका से मिलता जुलता है। 


पोज की बात करें तो नेहा और रोहनप्रीत के पोज और उनकी ज्वैलरी और वरमाला भी प्रियंका और निक से काफी मिलती जुलती है। प्रियंका उदयपुर के उमैद भवन में रॉयल वेडिंग की थी वहीं, नेहा ने भी अपनी शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी शादी में जबरदस्त एंट्री ली थी। 


नेहा का ये पोज बेहद खूबसूरत है लेकिन इसे देखकर भी प्रियंका का वेडिंग पोज याद आ जाएगा। 


नेहा की शादी से जो नई फोटोज आई हैं, उसकी तुलना प्रियंका के इस पोज से की जा रही है।