दुर्गाष्टमी के मौके पर बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद नुसरत जहां ने भी कोलकाता में मां दुर्गा की पूजा की। वे अपने पति निखिल जैनके साथ दुर्गा पंडाल में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति निखिल जैन के साथ मां दुर्गा की आरती कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नुसरत ने माथे पर बिंदी, लाल-सफेद रंग की साड़ी और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। पूजा करते वक्त नुसरत ने हाथ ने बड़ा सा पीतल का दीया ले रखा था। बता दें कि अष्टमी के मौके पर वे कोलकाता के सुरुचि संघ पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए।

मुंबई. पूरे देश में दुर्गा उत्सव का जश्न मनाया जा रहा है। दुर्गाष्टमी के मौके पर एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद नुसरत जहां (nusrat jahan) ने भी कोलकाता में मां दुर्गा की पूजा की। वे अपने पति निखिल जैन (nikhil jain) के साथ दुर्गा पंडाल में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति निखिल जैन के साथ मां दुर्गा की आरती कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नुसरत ने माथे पर बिंदी, लाल-सफेद रंग की साड़ी और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। पूजा करते वक्त नुसरत ने हाथ ने बड़ा सा पीतल का दीया ले रखा था। बता दें कि अष्टमी के मौके पर वे कोलकाता के सुरुचि संघ पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


नुसरत ने मां दुर्गा की आरती करने के बाद तिलक भी लगवाया और धर्मों के भेद को भुलाकर ढाक बजाती और उसकी ताल पर नाचती नजर आईं। 


आपको बता दें कि पिछले साल भी नुसरत ने दुर्गा पूजा में हिस्सा लिया था। उन्होंने सिंदूर खेला में हिस्सा लिया था, जिसको लेकर बाद में काफी विवाद भी हुआ था। तब नुसरत ने कहा था कि वह सभी धर्मों के लोगों का सम्मान करती हैं। नुसरत लोकसभा चुनाव 2019 में बंगाल के बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की ओर से सांसद चुनी गई थी।