प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हाल ही में एक बेटी के पेरेंट्स बने है। आपको बता दें कि प्रियंका लॉस एंजेलिस में पति के साथ एक आलीशान बंगले में रहती है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपने इस घर को रिनोवेट भी करवाया है। 

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) हाल ही में एक बेटी के पेरेंट्स बने है। बता दें कि प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बना ही। हालांकि, सरोगेसी से मां बनने के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की बातें सुननी पड़ी। वैसे, आपको बता दें कि प्रियंका लॉस एंजेलिस में पति के साथ एक आलीशान बंगले में रहती है। इस बंगले में 11 बाथरूम और 7 बेडरूम है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपने इस घर को रिनोवेट भी करवाया है। दरअसल कपल चाह रहा था कि बेटी के आने से पहले वे अपने बंगले को बेबी फ्रेंडली बनाना चाहते थे। उनके इस बंगले की कीमत करीब 150 करोड़ रुपए हैं। पीपुल्स मैग्जीन की रिपोर्ट की मानें तो निक-प्रियंका ने लॉस एंजेलिस का ये लैविश घर बच्चे की प्लानिंग के हिसाब से खरीदा था। उन्हें अपने आने वाले बच्चे के लिए घर में ग्रीनरी और आउटडोर स्पेस भी चाहिए था। अपने घर के इंटीरियर और एक्सटीरियर के रिनोवेशन में प्रियंका-निक ने कई महीनो लगाए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


15 जनवरी को हुआ बेटी का जन्म
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी का जन्म15 जनवरी को हुआ था। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। हालांकि, अपनी पोस्ट में उन्होंने बेबी के जेंडर का खुलासा नहीं किया था। हालांकि, प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया कि प्रियंका के घर बेटी ने जन्म लिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था- ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपनी जिंदगी में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम अपने परिवार के लिए आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।


प्री-मैच्योर है बेटी
प्रियंका-निक की बेटी ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले दक्षिणी कैलिफोर्निया अस्पताल में जन्म लिया। जब तक न्यूबॉर्न बेबी हेल्दी नहीं हो जाती तब तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही कपल उसे घर ले जा सकेंगे। कहा जा रहा कि कपल के बच्चे की डिलीवरी डेट अप्रैल में थी। और इसी के चलते प्रियंका ने अपने सभी वर्क कमिटमेंट को पूरा कर लिया था। वे बच्चा होने के बाद मदरहुड एन्जॉय करना चाहती थी। इसलिए प्रियंका ने अपने सारे शेड्यूल को आगे खिसका दिया है। फरहान और रितेश ने फिल्म में प्रियंका की जगह किसी दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें
एक फोन कॉल ने फेर दिया था Akshay Kumar सारी उम्मीदों पर पानी, झटका लगते ही चूर-चूर हो गए थे सारे सपने

Republic Day 2022: पिछले 10 सालों में गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुईं ये 8 फिल्में, जानें क्या रहा इनका हाल

इस हालत में पहली बार होने वाली सास से मिले थे Kareena Kapoor के ननदोई, दामाद को देखते ही ऐसा था रिएक्शन

गोद में बेटी और दो-दो बैग लिए हैरान-परेशान दिखी Shilpa Shetty, बिखरे बाल और घर के कपड़ों में यहां आई नजर

Varun Dhawan की शादी को हुआ सालभर, पत्नी को गले लगाते आए नजर, दिखाई अपनी वेडिंग की अनसीन फोटोज

Riya Sen Birthday: कम उम्र में धमाल मचाने वाली इस हीरोइन का है विवादों से नाता, इसलिए नहीं चला करियर