महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। खासकर, मुंबई में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इसी बीच, रेखा का सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।  इसके बाद बीएमसी (मुंबई महानगरपालिका) ने रेखा का बंगला सील कर दिया है। 

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। खासकर, मुंबई में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इसी बीच, रेखा का सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद बीएमसी (मुंबई महानगरपालिका) ने रेखा का बंगला सील कर दिया है। साथ ही बंगले के बाहर एक नोटिस चस्पा करते हुए इसे कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। बता दें कि रेखा का यह बंगला बैंड्स्टैंड, बांद्रा में स्थित है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा के इस घर के बाहर हर वक्त 2 सिक्योरिटी गार्ड रहते थे। इन्हीं में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल बीकेसी के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद बीएमसी ने उस पूरे इलाके को सैनिटाइज किया है। 

बता दें कि पिछले महीने आमिर खान के घर में काम करने वाले 7 लोगों को कोरोना हो गया था। इनमें आमिर खान के 2 बॉडीगार्ड और कुक भी शामिल थे। इसके बाद आमिर के पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट हुआ था। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इससे पहले बोनी कपूर और करन जौहर के स्टाफ मेंबर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स में अब तक कनिका कपूर, किरण कुमार, फिल्ममेकर करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां, टीवी एक्ट्रेस मोहिना सिंह भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि ये सब इस बीमारी को हराने में कामयाब रहे हैं।