सैफ अली खान का बेटा इब्राहिम कोरोना महामारी के चलते अपनी मां अमृता सिंह और बहन सारा अली खान के साथ रह रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई थ्रोबैक फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में वे समुद्र में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बड़ी बहन सारा अली खान के साथ पूल में एन्जॉय करते भी दिख रहे हैं। वे इन सब चीजों को मिस कर रहे हैं। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा-लंबे वक्त से समुद्र को नहीं देखा। ये फोटोज उनके मालदीव वेकेशन की है, जहां वे मां और बहन के साथ वेकेशन मनाने गए थे। 

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से अभी भी दहशत फैली हुई है। हर रोज लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। कइयों की तो मौत भी हो चुकी है। भारत में भी इस वायरस का असर कम नहीं हो रहा है। यहां भी हर रोज हजारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, सरकार ने लॉकडाउन में अभी तो काफी ढील दे दी है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़ कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान इन दिनों एक चीज को बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं। उसी को याद करते हुए उन्होंने कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


शेयर की थ्रोबैक फोटोज
इब्राहिम कोरोना महामारी के चलते अपनी मां अमृता सिंह और बहन सारा अली खान के साथ रह रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई थ्रोबैक फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में वे समुद्र में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बड़ी बहन सारा अली खान के साथ पूल में एन्जॉय करते भी दिख रहे हैं। वे इन सब चीजों को मिस कर रहे हैं। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा-लंबे वक्त से समुद्र को नहीं देखा।


जेट स्की राइडिंग कर रहे इब्राहिम
इब्राहिम द्वारा शेयर की फोटोज में वे जेट स्की राइडिंग कर रहे हैं और स्नॉर्कलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। ये फोटोज उनके मालदीव वेकेशन की है, जहां वे मां और बहन के साथ वेकेशन मनाने गए थे। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं। योगा डे के मौके पर इब्राहिम ने अपनी बहन सारा के साथ योगा करते हुए एक फोटो शेयर की थी। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा था- 'संडे योगा।'