टीएमसी सांसद और ऐक्ट्रेस नुसरत जहां के पति निखिल जैन ठगी के शिकार हुए। वीवीआईपी नंबर दिलाने के नाम पर ऐंठे रुपए।

टीएमसी सांसद और ऐक्ट्रेस नुसरत जहां के पति निखिल जैन से वीआईपी फोन नंबर दिलाने के नाम पर 45,000 रु. की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। निखिल ने अपनी रिसेप्शन पार्टी से एक दिन पहले कोलकाता पुलिस की साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

बताया जा रहा है की जालसाजों ने मनपसंद फोन नंबर दिलाने के नाम पर यह धोखाधड़ी की। जब कई दिनों तक उनको फोन नंबर नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से इस बात की शिकायत की और एफआईआर दर्ज करवाई। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से भी सामने आया है। यहां एक शख्स ने दिल्ली और इंदौर जैसी जगह के बड़े बिजनेसमैन को भी इसी स्कैम का शिकार बनाया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

कोलकाता पुलिस के साइबर सेल ने निखिल जैन की शिकायत दर्ज कर ली है। निखिल के अलावा और भी कई लोग ऐसी जालसाजी का शिकार हो चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred