शाहरुख की बेटी सुहाना बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। सुहाना अब तक बॉलीवुड में नहीं आई हैं, लेकिन बावजूद इसके वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 

मुंबई। शाहरुख की बेटी सुहाना बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। सुहाना अब तक बॉलीवुड में नहीं आई हैं, लेकिन बावजूद इसके वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लॉकडाउन के बीच सुहाना खान का एक फोटोशूट खूब वायरल हो रहा है, जिसे किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर ने नहीं बल्कि उन्हीं की मां गौरी ने खींचा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

गौरी खान ने सोशल मीडिया पर सुहाना के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि बेटी के इस फोटोशूट का क्रेडिट उन्हें दिया जाना चाहिए। गौरी ने आगे लिखा, 'ना हेयर, ना मेकअप, बस मेरी फोटोग्राफी'। गौरी द्वारा बेटी के इस फोटोशूट की लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। 

View post on Instagram

सुहाना की बेस्ट फ्रेंड और चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने सुहाना की इस खूबसूरत फोटा पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे वाकई में ये टॉप बहुत पसंद आया है, लेकिन तुम मुझे दोगी नहीं'। बता दें कि सुहाना की फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। कई फैन पेज उनकी नई-नई तस्वीरें शेयर करते हैं। फिलहाल लॉकडाउन के चलते सुहाना विदेश से मुंबई आकर परिवार के साथ समय बिता रही हैं