हिंदी भाषा को बॉलीवुड में अलग-अलग राय बनने लगी हैं। किच्चा सुदीप ने हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा मानने से इंकार किया तो अजय देवगन ने इस पर जवाब दिया। लेकिन सोनू निगम को बॉलीवुड के 'सिंघम'की प्रतिक्रिया पसंद नहीं आई। वो भी इस विवाद में अब कूद पड़े हैं।

मुंबई. हिंदी भाषा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। इसे लेकर साउथ और बॉलीवुड स्टार आपस में वार-पलटवार कर रहे हैं। कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप (kiccha sudeep) ने कुछ दिन पहले एक बयान दिया कि हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं रह गई। जिस पर अजय देवगन (Ajay devgn) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिर आप अपनी मातृभाषा की फिल्में हिंदी में डब क्यों करते हैं। अब इस विवाद में सिंगर-एक्टर सोनू निगम (sonu nigam) भी कूद पड़े हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में हिंदी भाषा को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में कही नहीं लिखा है, भारत की राष्ट्रीय भाषा हैं। हिंदी सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा जरूर है, लेकिन राष्ट्रीय भाषा नहीं है। फेमस सिंगर ने आगे कहा कि जिसको जो भाषा बोलनी है बोले। किसी पर कुछ थोपा नहीं जाना चाहिए। हमारे पास बाहर के दुश्मन क्या कम है, जो हम घर में दुश्मन बना रहे हैं। 

इस बात पर अजय देवगन की क्या राय होगी वो तो अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन सोनू निगम के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो भागों में बंट गए हैं। कुछ सिंगर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि सोनू निगम 30 से ज्यादा भाषाओं में गाना गा चुके हैं।

Scroll to load tweet…

किच्चा सुदीप ने हिंदी को लेकर कही थी ये बड़ी बात

बता दें कि किच्चा सुदीप ने केजीएफ 2 की सफलता पर कहा था कि आपने कहा कि एक पैन इंडिया फिल्म कन्नड़ में बनी है। मैं इसमें एक छोटा सा करेक्शन करना चाहता हूं। हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही। बॉलीवुड में आज भी पैन इंडिया फिल्म बना रहे हैं, लेकिन वो तमिल और तेलुगु में इतना अच्छा नहीं कर रही। हम जो भी फिल्में बना रहे हैं वो पूरे वर्ल्ड में पसंद की जा रही है।

अजय देवगन किच्चा सुदीप पर किया था पलटवार

इस पर अजय देवगन ने ट्विट करते हुए प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि किच्चा सुदीप मेरे भाई आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी...जन गण मन।' बता दें कि हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' रिलीज हुई है। 

और पढ़ें:

मौनी रॉय की ग्लैमरस लुक देख रणवीर सिंह के छूटे पसीने, बोले-कुछ तो रहम करो, देखें Video

भारती सिंह ने फिर से दी गुडन्यूज, बोलीं-अकेले मैं नहीं बल्कि हर्ष भी है इसके लिए जिम्मेदार