टीवी एक्टर विवियन डीसेना एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। पिछले साल अपनी पत्नी वाहबिज दोराबजी से तलाक लेने के बाद उनका दिल फिर किसी के लिए धड़का है। लेकिन इस बार उनकी मंजिल मिस्र में इंतजार कर रही है।

मुंबई. टीवी सीरियल 'मधुबाला' से घर-घर में फेमस हुए विवियन डीसेना (Vivian Dsena ) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रह चुके विवियन कब शादी करेंगे इसके बारे में तो नहीं बताया है। लेकिन उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हनिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी होने वाली हमसफर बेहद रिजर्व रहती है इसलिए वेडिंग से जुड़ी कोई खबर सामने नहीं आएगी। ये सुनकर उनके फैंस को जरूर झटका लग सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विवियन पिछले साल वाहबिज दोराबजी से तलाक लिए थे। इसके बाद उनका दिल फिर से धड़का। मिस्र की पूर्व जर्नलिस्ट नूरन अली (Nouran Aly) के साथ वो रिलेशनशिप में हैं।हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में उन्होंने बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं नूरन से प्यार करता हूं औ हम जल्द ही शादी के बारे में सोच रहे हैं। 

नूरन ने इंटरव्यू के लिए किया था अप्रोच

अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हम पहली बार साढ़े चार साल पहले बात की थी। नूरन ने मुझे इंटरव्यू के लिए अप्रोच किया था। मैंने उन्हें तीन महीने इंटरव्यू के लिए वेट कराया था। इसके बाद मेरी मैनेजमेंट टीम ने उन्हें मुंबई बुलाया। यहां हम मिले। इसके बाद हम दोस्त बन गए। एक्टर ने बताया कि एक महीने में ही मुझे एहसास हो गया था कि मैं उसे प्यार करने लगा हूं।

शादी की डेट नहीं बताएंगे एक्टर 

शादी की तारीख के बारे में जब एक्टर से पूछा गया तो उन्हों कि मैं नहीं जानता कब और कैसे शादी होगी। यह कभी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि मैं और वो बेहद ही प्राइवेट रहना पसंद करते हैं। शादी एक निजी मामला है। इसे ऐसे ही रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नूरन ने अपनी जॉब छोड़ दी है वो उसका खुद का फैसला है। वो होममेकर बनकर रहना चाहती है।

नूरन को नहीं पसंद इवेंट में जाना 

एक्टर ने कहा कि नूरन के परिवार वाले सभी लॉ से हैं। किसी का भी नाता शोबिज से नहीं है। नूरन भी चाहती है कि शादी के बाद उसे किसी इवेंट में ना ले जाया जाए। तो अगर मैं किसी इवेंट में अकेला देखा जाउं तो ये मत समझिएगा कि मेरी शादीशुदा जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं है। 

पिछले साल हुआ तलाक

बता दें कि विवियन डिसेना ने साल 2013 में वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर दोनों मिले थे। चार साल बाद साल 2017 में दोनों की राहें अलग हो गईं। दिसबंर 2021 में दोनों का तलाक हुआ।

और पढ़ें:

सोनम कपूर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें, ब्लैक ड्रेस में बेहद हसीन लगी होने वाली मम्मी

आर माधवन के बेटे वेदांत ने किया कमाल, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, एक्टर ने कही ये बात

आलिया भट्ट के लिए भारती सिंह ने भेजा एक खास गिफ्ट, नीतू कपूर बोलीं- तोहफा बहूरानी को दे दूंगी