छत्तीसगढ़ में पुलिस और अर्धसैनिक बलों से बौखलाए नक्सलियों ने एक 24 साल के लड़को की हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश बीच सड़क पर फेंक दी। मृतक के हाथ में एक पर्चा थमा दिया। जिस पर लिखा था-अगर पुलिस का साथ दिया तो यही अंजाम होगा।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पुलिस और अर्धसैनिक बलों से बौखलाए नक्सली अब आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे है। क्योंकि उनको जवानों का डर सताने लगा है। इसी वजह से उन्होंने एक यवक को पुलिस का खबरी बताकर उसकी हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीच सड़क पर फेंक दी लाश
दरअसल, यह घटना बांदे थाना इलाके में शनिवार रात हुई है। जहां वह 24 साल के युवक रंजीत को जबरदस्ती उसके गांव से उठाकर ले गए थे। जंगल में ले जाकर उसको जानवरों की तरह मारा-पीटा। फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश रविवार सुबह बीच सड़क पर फेंक दी। 

पर्ची में लिखा- पुलिस का साथ दिया तो यही अंजाम होगा
नक्सलियों ने युवक को मारने के बाद उसके मृतक रंजीत के हाथ में गांव वालों को चेतावनी देते हुए एक पर्चा भी थमा दिया। जिसको लोगों ने देखा तो उस पर लिखा था-अगर और किसी ने पुलिसवालों या सेना का साथ दिया तो उसका अंजाम भी ऐसा ही होगा।