छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुढ़ापे में शादी करने का जुनून एक शख्स को काफी महंगा पड़ा गया। उसे दुल्हन तो मिल गई, लेकिन अब सिर पीट रहा है। 

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. बुढ़ापे में शादी करने की सनक 77 साल के एक शख्स को काफी महंगी पड़ गई। उसने विज्ञापन दिया। विज्ञापन देखकर 45 साल की एक महिला सामने आई। उसने बुजुर्ग से मिलकर शादी की इच्छा जताई। 4 दिसंबर, 2016 को मुख्यमंत्री विधवा एपं परित्यक्ता कन्यादान योजना के तहत दोनों की शादी हो गई। थोड़ा-थोड़ा करके दुल्हन अपने पतिदेव के साथ रही और फिर एक दिन 40 लाख रुपए का सामान लेकर रफूचक्कर हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई लोगों को ठग चुकी है यह दुल्हन..
पीड़ित ने जब अपने स्तर पर पड़ताल की, तो मालूम चला कि यह लुटेरी दुल्हन 1-2 नहीं, करीब 10 लोगों को ऐसी ही ठग चुकी है। बता दें कि सरकंडा निवासी एमएल पस्टारिया खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के रिटायर्ड अफसर हैं। पत्नी के निधन के बाद से वे एकाकी जीवन गुजार रहे थे। एक दिन उन्होंने शादी का विज्ञापन दिया। यह महिला उनके संपर्क में आई। उसने अपना नाम आशा बताया। उसने सागर(मप्र) का एक पता दिया और मिलने बुलाया। पस्टारिया वहां जाकर महिला से मिले। फिर शादी कर ली। शादी के बाद महिला बिलासपुर आकर अलग-अलग समयों में अपने पति के साथ रही।

खुद को सम्पन्न परिवार से बताया था
महिला के साथ आशीष या राहुल नाम के दो युवक भी आते थे। महिला उन्हें अपना रिश्तेदार बताती थी। महिला ने बताया कि वो उसकी बहन के बेटे हैं और उसी के साथ रहते हैं। शादी के बाद महिला ने बताया कि उसकी मप्र के खजुराहो में 25 बीघा जमीन है। इसका सौदा वो अपने बड़े मामा के बेटों से कर चुकी है। उनमें एक अमेरिका, दूसरा दुबई में रहता है। उसे प्रति बीघा 32 लाख रुपए मिलेंगे। उसे बेचकर वो बिलासपुर में जमीन या मकान खरीदना चाहती है। इस जमीन के कागजात किसी अन्य के पास बंधक हैं। उसे छुड़ाने करीब 15 लाख रुपए जरूरत है। इस तरह महिला अलग-अलग कामों के बहाने बुजुर्ग से करीब 40 लाख रुपए ले चुकी थी। इसके बाद वो गायब हो गई। बुजुर्ग ने बताया कि महिला की बातचीत का लहजा ऐसा था कि कोई भी मोहित हो जाए।