छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भूत-प्रेत का डर दिखाकर तांत्रिक ने एक लड़की को अपने झांसे में ले लिया। लड़की के प्रेमी की मौत हो गई थी। तांत्रिक ने उसे बताया कि प्रेमी की आत्मा उसके अंदर घुस गई है। इसके बाद लड़की से रेप किया।

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक तांत्रिक ने लड़की को भूत-प्रेत का डर दिखाकर उसे अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद लड़की से गहने छीन लिए और रेप भी किया। लड़की के प्रेमी की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। लड़की की तबीयत खराब थी। तांत्रिक ने उससे कहा कि कि प्रेमी की आत्मा उसके अंदर घुस आई है। लड़की को लगा कि शायद तांत्रिक सच बोल रहा है। इसके बाद तांत्रिक जैसा कहता गया, लड़की वैसा करती गई। दरअसल, लड़की प्रेमी की मौत से दुखी थी। इससे उसकी तबीयत खराब रहने लगी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलगांव थाना के सिरसा चौकी प्रभारी एनु देवांगन ने बताया कि पीड़िता के प्रेमी चिराग बंजारे की 11 सितंबर को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। आरोपी तांत्रिक हेमराज और चिराग अच्छे दोस्त थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता को अपने झांसे में ले लिया। आरोपी के बहकावे में आकर लड़की ने अपनी मां का मंगलसूत्र तक उसे लाकर दे दिया था। आरोपी ने लड़की से पैसे भी ले लिए थे। इसके बाद झांसे में लेकर रेप किया।