भुवनेश्वर-मुंबई एयर इंडिया की फ्लाइट को रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट संख्या AIC-670 भुवनेश्वर से मुबंई के लिए उड़ा था। मगर इंजन में अचानक तकनीकी खराबी सामने आ गई। 

रायपुर. भुवनेश्वर-मुंबई एयर इंडिया की फ्लाइट को रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट संख्या AIC-670 भुवनेश्वर से मुबंई के लिए उड़ा था। मगर इंजन में अचानक तकनीकी खराबी सामने आ गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिपोर्ट के मुताबिक चिंगारी देखने के बाद हड़कंप मच गया और फ्लाइट को आपात लैंडिंग का निर्देश दिया गया। फिर रायपुर के माना एयरपोर्ट में आपात लैंडिंग हुई। लैंडिंग के बाद विमानतल के अफसरों ने जांच की है। जांच में विमान के किसी भी इंजन में आग जैसा कुछ नजर नहीं आया।

जानकारी के मुताबिक में फ्लाइट संख्या AIC-670 में 89 पैसेंजर सफर कर रहे हैं। आपात लैंडिंग की वजह से 2 घंटे के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद करने पड़े। इस दौरान यहां आने वाली फाइट्स का रूट डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्री और एयरक्राफ्ट पूरी तरह से सुरक्षित हैं।