छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक अलग ही तरह का मामला सामने आया है। जहां बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को  इंप्रेस करने के लिए उसे कार चलाने के लिए दे दी। लड़की ने 2 बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

बिलासपुर (छत्तीसगढ़). हर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेश करने के लिए महंगे-महंगे गिफ्ट देता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने प्रेमिका को इंप्रेश करने के लिए उसे अपनी कार चलाने के लिए दी। जबकि लड़की को कार ड्राइव करना नहीं आता था। फिर भी वह उसे उत्साहित करता रहा और चाबी थमा दी। अंजाम यह हुआ कि दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी और दोनों की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गर्लफ्रेंड को इंप्रेश के चक्कर में दो लोगों को मरवा दिया
दरअसल, यह चौंका देने वाली घटना बिलासपुर जिले के नेवरा गांव के पास की बताई जा रही है। जहां मुगेंली का रहने वाला युवक रविंद्र कुर्रे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान युवक ने अपनी कार गर्लफ्रेंड को चलाने के लिए दे दी। वह मना करती रही, फिर भी उसे चाबी थमा दी। लड़की ने स्टेरिंग थामा और गाड़ी का एक्सीलेटर ज्यादा दबा दिया, जिससे स्पीड बढ़ गई और सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार 50 वर्षीय शुकुवारा बाई केवट और जेताराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

मौत के बाद 50 फीट तक घिसटती गई लाश
वहीं इस हदासे में एक अन्य युवक तुलसीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि कार को लड़की चला रही थी, और उसकी स्पीड बहुत ज्यादा था। टक्कर इतनी भयानक थी की जो लोग इसकी टक्कर से मरे हैं वह कार में फंसकर करीब 50 फीट तक घिसटते चले गए। वहीं हादसे के दौरान ग्रामीणों ने लड़की और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। जिसके बाद लड़की की जमकर पिटाई की गई। बाद में पुलिस को सूचित कर बुलाया गया और दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि हादसे वाली कार रविंद्र कुर्रे के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है।

यह भी पढ़ें-बेडरूम में दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था पति, तभी आ धमकी पत्नी...फिर जो हुआ वो और शर्मनाक था