छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 9वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र की स्कूल के अंदर ही चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया। 

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 9वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र की स्कूल के अंदर ही चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मर्डर करने वाले दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस भी वारदात की वजह से शॉक्ड है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्मी स्टाइल में आए और मारने लगे दनादन चाकू
दरअसल, यह दिल दहला देने वाला मामला रायगढ़ के रामभट्ट इलाके में सरकारी स्कूल में मंगलवार दोपहर को घटी। जहां दो लड़के बाहर से आए और छात्र पर दनादन चाकू से वार करने लगे। आनन-फानन में साथी छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन खून ज्यादा बहने के कारण पहुंचते ही मौत हो गई।

स्कूल में इंटरवल होते ही शुरू हुआ खूनी खेल
मामले की जानकारी लगते की पुलिस स्कूल में पहुंची और छात्रों से पूछताछ के बाद जांच शुरू की। वहीं पुलिस ने दोनों संदिग्ध लड़कों को मंगलवार की रात पकड़ लिया है। मृतक छात्र सागर टंडन (14) इंटरवल में लंच करने के लिए जैसे अपनी क्लास से बाहर निकला तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। 

गर्लफ्रेंड के कहने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया है कि स्कूल में ही पढ़ने वाली एक छात्रा का आरोपी एक लड़के के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा है। छात्रा ने कुछ दिन पहले मृतक छात्र सागर की छेड़छाड़ करने की शिकायत अपने बॉयफ्रेंड से की थी। जिसको लेकर आरोपी और मृतक के बीच विवाद भी हुआ था। लेकिन मामला शांत हो गया था। मामले की जांच कर रहे एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में लड़की समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें-BJP नेता को इश्क पड़ा इतना मंहगा की जान देनी पड़ी, गर्लफ्रेंड की बेवफाई में पहले काटी नस फिर लगाई फांसी

यह भी पढ़ें-उत्तरखंड में जलसैलाब: बादल ऐसे फटे कि मचा हाहाकार, चट्टानें घरों पर आकर गिरीं, देखिए भयानक तस्वीरें