छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में सुकमा (Sukma) के मरईगुड़ा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ  (CRPF) कैंप में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। घटना में सीआरपीएफ 50 बटालियन के चार जवान शहीद हो गए और 3 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कैंप में एक जवान ने फायरिंग कर दी थी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) में सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों के बीच आपस में हिंसक झड़प हो गई। इसमें एक जवान ने अपने साथी जवानों पर फायरिंग कर दी, जिससे 4 जवानों की मौत हो गई और 3 जख्मी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि एक जवान की हालत गंभीर है। बता दें यह CRPF कैंप मरईगुड़ा थाना क्षेत्र में स्थित है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ 50 बटालियन के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी और मामला फायरिंग तक जा पहुंचा। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना रात करीब एक बजे की है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन बताया गया है। ये रात में ड्यूटी पर तैनात था। घटना में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में घायल जवानों के नाम धनंजय कुमार सिंह, राजीव मंडल, धर्मात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा है। अब घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। घटना में मारे गए जवानों के नाम धंजी, राजीब मंडल, धर्मेंद्र कुमार और राजमणि कुमार यादव बताए गए हैं। इनमें 2 जवान धंजी और राजमणि बिहार के रहने वाले थे, जबकि राजीब मंडल पश्चिम बंगाल के निवासी थे। चौथे जवान धर्मेंद्र कुमार को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है। 

विवाद के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं
हालांकि, अभी साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी जवान रितेश रंजन का क्या विवाद हो गया था। लेकिन, शुरुआती जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बस्तर आईजी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि सुकमा जिले के लिंगमपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चलाई है। गोली चलाने की वजह साफ नहीं हो पाई है। आरोपी जवान ने विवाद के बाद अपनी एके-47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चलाई। घटना में चार जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी पहुंचे और आरोपी जवान को पकड़ा। पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर धमाका, CRPF के 6 जवान जख्मी, इनमें एक की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के सुकुमा के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रहा मुठभेड़