लॉकडाउन में सुसाइड के मामले बढ़ रह हैं। बिलासपुर जिले के एक गांव में 11वीं की इस छात्रा ने रहस्यमयी परिस्थितियों में फांसी लगा ली। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे पता चले कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया? छात्रा के परिजन मजदूरी करते हैं। उसे किस बात की परेशानी थी या कोई उसे तंग कर रहा था, पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. लॉकडाउन में सुसाइड के मामले बढ़ रहे हैं। बिलासपुर जिले के एक गांव में 11वीं की इस छात्रा ने रहस्यमयी परिस्थितियों में फांसी लगा ली। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे पता चले कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया? छात्रा के परिजन मजदूरी करते हैं। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने शनिवार सुबह कमरे में पंखे पर अपने दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला..

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय नीलू केवट रतनपुर क्षेत्र के कर्रा गांव में रहती थी। उसके पिता संतोष केवट ने बताया कि नीलू 11वीं की छात्रा थी। शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसने खाना खाया। तब वो एकदम ठीक थी। इसके बाद वो अपने कमरे में सोने चली गई। लेकिन शनिवार सुबह उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो खिड़की से झांककर देखा। नीलू फंदे पर लटक रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। नीलू के पिता मजदूर हैं। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे पता चले कि उसने सुसाइड क्यों किया।