विवाद का कारण ज्वाइंट फैमिली में होना था। संगीता अपने पति के साथ परिवार से अलग रहना चाहती थी, लेकिन उसका पति महेश्वर इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे।

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) में एक युवक ने गला रेतकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद भी फंदे पर झूल गया। दोनों की लाश शुक्रवार सुबह उनके घर से 15 किलोमीटर दूर मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस खौफनाक कदम के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवार से अलग रहना चाहती थी महिला
जानकारी के मुताबिक ठाकुर टोला के रहने वाले महेश्वर वर्मा (32) और उसकी पत्नी संगीता वर्मा (25) के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि विवाद का कारण ज्वाइंट फैमिली में होना था। संगीता अपने पति के साथ परिवार से अलग रहना चाहती थी, लेकिन उसका पति महेश्वर इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। नाराज होकर संगीता अपने मायके बोरतालाब चली गई। गुरुवार को महेश्वर अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी को किसी तरह मनाकर घर के लिए निकला। 

पत्नी का गला रेता, खुद फांसी लगा ली
पुलिस ने बताया कि ससुराल से पत्नी को लेकर बाइक से वह अपने गांव के लिए निकला। इसी दौरान रास्ते में पत्नी को उतरने को बोला। सुनसान इलाका देख उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वहीं पेड़ पर फांसी लगा ली। 

दोनों के शव बरामद
शुक्रवार सुबह ग्राम अछोली के पास पति-पत्नी का शव मिला। संगीता के शव के पास ही महेश्वर की बाइक खड़ी थी। उसके नामक से खून निकल रहा था। वहीं महेश्वर का शव पेड़ पर रस्सी से लटका था। महेश्वर परिवार सहित माता-पिता और भाइयों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से परिवार में विवाद कुछ ज्यादा ही चल रहा था। इसके दोनों के बीच मनमुटाव था और इसी से तंग होकर उसने यह कदम उठा लिया।

इसे भी पढ़ें-कांकेर में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सली अटैक, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, उल्टे पांव भागे माओवादी

इसे भी पढ़ें-दबंगों ने Cricketer Amit Mishra की पत्नी का रॉड से सिर फोड़ा, पिता और गर्भवती छोटी बहू को भी पीटा