आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई जातिवादी टिप्पणी कांग्रेस को भी नागवार लगी है।

रायपुर(Chhattisgarh). गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा होने के साथ ही बयानबाजियों का दौर भी शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई जातिवादी टिप्पणी कांग्रेस को भी नागवार लगी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इसे गुजरात और देश बर्दाश्त नहीं करेगा। CM भूपेश बघेल ने एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कई बड़ी बातें कहीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोपाल इटालिया ने PM की मां के बारे में कमेंट किया। वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि गुजरात में BJP बनाम कांग्रेस है। CM बघेल ने कहा किआम आदमी पार्टी भाजपा की 'बी' टीम हैं। वे कांग्रेस को हराने के लिए गुजरात, गोवा, उत्तराखंड जाते हैं। वे जो कुछ भी कहते हैं यही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी नहीं है, बल्कि 'खास आदमी पार्टी' है AAP।

गोपाल इटालिया ने PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी 
गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते दिखाई दिए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद से भाजपा हमलावर है और उसने प्रधानमंत्री के लिए इसे जातिसूचक गाली बताया। इसके बाद इटालिया को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने तलब किया और दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अब इस मामले पर कांग्रेस ने भी कड़ी नाराजगी जताई है।