छत्तीसगढ़ में एक लेडी विधायक और आईपीएस के बीच विवाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विधायक ने अपना रुतबा दिखाने की कोशिश की थी। इस पर आईपीएस ने भी उन्हें खरी-खरी सुना दी। 

बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़. यहां कांग्रेस विधायक और लेडी आईपीएस के बीच नोक-झोंक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मामले को लेकर जब विधायक ने आईपीएस पर रौब झाड़ा, तो पुलिस अफसर ने भी उसी अंदाज में जवाब दे दिया। विधायक सीमेंट फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंची थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


इसलिए हुआ विवाद...
विधायक और आईपीएस के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इसमें दोनों एक-दूसरे से सवाल-जवाब करते देखी-सुनी जा सकती हैं। विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ आईपीएस को घेरकर बहस करते देखी गईं। वे कार्यकर्ताओं का पक्ष ले रही थीं। वहीं आईपीएस उन्हें नियम-कायदे और कानून का हवाला देकर जवाब दे रही थीं। जब विधायक ने आईपीएस पर रौब झाड़ा..तो जवाब मिला, आपको जहां फोन लगाना है..लगा लें। यह घटनाक्रम बुधवार रात का बताया जाता है।