पीड़ित युवक ने बताया, महिला ने पहले मुझे अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसकार दोस्ती की फिर उसने मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन मैं उसकी प्लानिंग नहीं समझ पाया। वह अपने पति को बताकर ये सब कर रही थी और दोनों मेरा चुपके से अश्लील वीडियो भी बना रहे थे। 

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़). पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दोनों ने मिलकर शर्मनाक घटना को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। जहां महिला ने अपने पति के साथ मिलकर एक युवक को अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसके साथ संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति के कहने पर पत्नी करने लगी युवक से प्यार 
दरअसल, हैरान कर देने वाला यह मामला गुरुवार को जब सामने आया तब पीड़ित युवक ने पुलिस के पास जाकर दोनों की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि पहले महिला ने उसको मीठी-मीठी बातों में फंसकार दोस्ती की फिर उसने मुझे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद हम दोनों के कई बार शारीरिक संबंध भी बने। लेकिन मैं पति-पत्नी की प्लानिंग नहीं समझ पाया वह चुपके से मेरा अश्लील वीडियो भी बना रहे थे।

वीडियो दिखाकर मांगे 10 लाख रुपए
पीड़ित युवक ने बताया कि दोनों मुझसे 10 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक बार उन्होंने मुझसे 6 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। इसके बाद आए-दिन वीडियो की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। फिलहाल पति-पत्नी न्यायिक हिरासात में रिमांड पर हैं।