छत्तीसगढ़ के मुंगेल में तीन लोगों ने की थी गल्ला व्यापारी की हत्या। घर के बाहर बैठकर नशा करने से रोकता था बुजुर्ग। आंख में मिर्ची पाउडर डालकर चाकू घोंपे थे। 

मुंगेल(छत्तीसगढ़)। सिटी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार तड़के हुई गल्ला व्यापारी धींगड़मल जैन की हत्या का खुलासा हो गया है। तीन आरोपियों ने बुजुर्ग को इसलिए मार दिया था, क्योंकि वो अपने घर के बाहर इन्हें नशा करने से रोकता था। हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, हालांकि दो अभी फरार हैं। एक आरोपी का घटना स्थल मोबाइल छूट गया था। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले तो सारा मामला सामने आ गया। हैरानी की बात यह है कि एक आरोपी हत्या के बाद कपड़े बदलकर घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई देखने पहुंच गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतक सिटी कोतवाली से कुछ दूर पड़ाव चौक के पास पत्नी के साथ रहते थे। बुजुर्ग अपने घर से ही एक दुकान चलाते थे। 57 वर्षीय धीगड़मल जैन ने आरोपी रघुवीर निषाद, पप्पू चौहान और कुबेर सारथी को अपने घर के सामने बैठकर नशा करने से रोका था। आरोपी इसी बात से गुस्से में थे।

ऐेसे दिया मर्डर को अंजाम
बुधवार सुबह 5 बजे बुजुर्ग की आंखों में मिर्च डालने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने वारदात को जैन की पत्नी के सामने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी रघुवीर निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।