छत्तीसगढ़ के जांजगीर में लवमैरिज के 8 साल बाद एक लेडी कांस्टेबल द्वारा सुसाइड कर लेने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतका का पति भी कांस्टेबल है। कपल के एक 6 और एक डेढ़ साल का बेटा भी है। 

जांजगीर. यहां एक लेडी कांस्टेबल ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। रानू धुर्वे सारागांव थाने मे पदस्थ थी। वो वहीं किराए के मकान में रहती थी। मृतका का पति सनी जोशी भी कांस्टेबल है। इन दिनों वो डायल 112 में पोस्टेड है। कांस्टेबल ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी पता नहीं चल सका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8 साल पहले की थी लवमैरिज
सनी जोशी करौवाडीह जैजैपुर का रहने वाला है। सनी और रानू ने लंबे प्रेम प्रसंग के बाद 2011 में लवमैरिज की थी। शादी के बाद दोनों जांजगीर रहने आ गए थे। सनी के माता-पिता भी उनके साथ रहते थे। हालांकि वे कुछ दिन पहले ही करौवाडीह लौटे थे। कपल के दो बेटे हैं। एक 6, जबकि दूसरा डेढ़ साल का है। मंगलवार को मृतका ड्यूटी पर थी। तभी दोपहर 12 बजे उसे घर से किसी का कॉल आया। वो अपने सीनियर को बताकर घर निकल गई। सनी भी ड्यूटी पर था। उसकी ड्यूटी सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक होती थी। ड्यूटी के बाद जब वो घर पहुंचा, तो रानू फांसी पर लटक रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर ASP मधुलिका सिंह सारागांव पहुंचीं।

मनाली से लौटने के बाद हुआ था विवाद..
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रानू एक महीने की छुट्टी से ड्यूटी पर लौटी थी। वो अपने कुछ परिचितों के साथ बच्चों को लेकर मनाली घूमने चली गई थी। वहां से लौटी, तो सनी से उसका विवाद हुआ था। यह बात उसने अपने स्टाफ को भी बताई थी। हालांकि मामला इतना बड़ा होगा, किसी ने सोचा नहीं था। एसपी पारूल माथुर ने कहा कि अभी पता नहीं चल पाया है कि कांस्टेबल ने सुसाइड क्यों किया।