प्रेमी झूठ बोलकर अपने साथ प्रेमिका को जंगल ले गया। फिर उसको वहां मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया युवती आरोपी से शादी करने की जिद कर रही थी। जबकि युवक पहले से शादीशुदा थाा, इसलिए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

गरियाबंद (छत्तीसगढ़). गरियाबंद जिले में एक महीने पहले एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक लड़की की लाश जंगल से बरामद हुई थी। लेकिन इसके पीछे कातिल कौन था इसका पता उस दौरान नहीं चल सका था। अब पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए दावा किया है कि इस हत्या में युवती के प्रेमी का हाथ है और उसी ने घटना को अंजाम दिया है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी का बोल ले गया जंगल
दरअसल, ये मामला पिछले महीन 17 सितबंर यानि मंगलवार की रात का बताया जा रहा है। जहां प्रेमी प्रीतम युवती को झूठ बोलकर अपने साथ ले गया। फिर उसको जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

शादी करने कि जिद कर रही थी लड़की
पुलिस दी जानाकारी के मुताबिक, ये मामला प्रेम प्रंसग का लग रहा है। जहां युवती प्रेमी से बार-बार शादी करने की जिद कर रही थी। जबकि युवक पहले से शादीशुदा था, फिर वह उसकी पत्नी बनना चाहती थी। आरोपी ने बताया कि वह मेरी आधी उम्र के बराबर थी, वो बहुत ही छोटी थी। लेकिन वो सब कुछ जानने के बाद भी अपनी जिद पर अड़ी हुई थी। इसलिए मैंने उसको रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।