ये मामला बिलासपुर के जिला कोर्ट का है। जहां एक परिवार ने सलमान की फर्जी फोटो बनाकर सबूत के तौर पर दिखाया है। उनका कहना है उनकी बहू की शादी पहले हो चुकी है, तस्वीर में दिखाई देने वाला उसका पति है।

बिलासपुर. बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान की शादी का हर कोई इंतजार कर रहा है कि कब वह इस बंधन में बंधेंगे। लेकिन एक ऐसी फोटो सामने आई है जिसमे सलमान दूल्हा बने नजर आ रहे हैं। उनके साथ इस तस्वीर में एक महिला भी दिखाई दे रही है जो दुल्हन की तरह दिख रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ससुरालवालों ने इस लिए लगाई सलमान की फोटो
दरअसल, ये मामला बिलासपुर के जिला कोर्ट का है। जहां एक परिवार ने सलमान की फर्जी फोटो बनाकर सबूत के तौर पर दिखाया है। उनका कहना है उनकी बहू की शादी पहले हो चुकी है, तस्वीर में दिखाई देने वाला उसका पति है। ससुरालवालों ने यह फोटो कोर्ट में इसलिए दिखाई है ताकि उनके मृत बेटे की नौकरी बहू का ना मिल जाए। हालांकि महिला के वकील ने कहा- यह एडिट की गई तस्वीर है।

फोटो देखते ही चौंक गए जज और वकील
जैसे सलमान की शादी वाली फोटो इस मामले की पैरवी कर हे जज और वकील ने देखी तो वह चौंक गए। अदालत में इस नकली फोटो को झूटा माना और पिलहाल फैसल महिला के हक में आया है। लेकिन ससुरालवालों ने बहू के खिलाफ मामले की हाईकोर्ट में अपील की है। उन्होंने अदालत में कहा कि उनका इस महिला से कोई वास्ता नहीं है। वह झूठ बोल रही है, हम उसे जानते तक नहीं हैं।

पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या
मामले की पैरवी कर रहे वकील सुनील शुक्ला ने बताया, बैकुंठपुर के बसंतलाल की शादी सूरजपुर की रहने वाली रानी देवी से हुआ था। बसंत एसईसीएल में नौकरी करता था, लेकिन 25 जुलाई 2013 को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ दिन बाद ही युवक के माता-पिता ने बहू को घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने पति की नौकरी के लिए कोर्ट में मामला दायर कर रखा है।