छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक मां के डायन जैसे बर्ताव का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति के तानों से बौखलाई मां ने घर में लाशें बिछा दीं...

जांजगीर, छत्तीसगढ़. पति के तानों से गुस्साई एक महिला ने अपने ही घर में कोहराम मचा दिया। जिन बच्चों को वो बड़े लाड़-प्यार से पाल-पोस रही थी, उनके ही खून से अपने हाथ रंग लिए। हैरानी की बात यह है कि अपने किए पर महिला को कोई पछतावा नहीं था। पुलिस के सामने वो यूं बैठी रही, जैसे कुछ हुआ ही न हो। गनीमत नही कि मां का डायन रूप देखकर 5 साल की बेटी कहीं छुप गई। हालांकि मां उसे भी मारने ढूंढती रही, लेकिन नाकाम रही। जब पति घर पहुंचा और बच्चों को वहां नहीं देखा..तब पति ने पूछा। पति चुप बनी रही। इस पर उसे शक हुआ। खोजने पर दो बच्चों के शव टॉयलेट में पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव में हुई। यहां रहने वाले बलिराम यादव और रंजीता के बीच अकसर झगड़ा होता था। यह फैमिली बेहद गरीब है। रंजीता का कहना है कि बलिराम उसके चरित्र पर शक करता था। इससे वो परेशान थी।

बताते हैं कि मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद बलिराम काम पर चला गया। पीछे से रंजीता ने अपने दो बेटों कान्हा (2 साल) और मुरली (2 माह) का गला घोंट दिया। फिर लाशें टॉयलेट में छुपा दीं।

महिला ने अपनी 5 साल की बेटी आंचल का भी गला दबाने की कोशिश की। लेकिन वो छूटकर भाग गई और कहीं छुप गई।