छत्तीसगढ़ के मुंगेली में अंधविश्वास का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियां जब खुद को काली मां बताकर सड़क पर अजीब हरकतें करते हुए निकलीं, तो लोगों दहशत में आ गए। 

मुंगेली, छत्तीसगढ़. यह तस्वीर अंधविश्वास का चौंकाने वाला रूप दिखाती है। धर्म की आड़ में खुद को भगवान बताने की शर्मनाक कोशिश दिखाती है यह घटना। मामला रविवार रात सिटी कोतवाली एरिया में हुई। दो लड़कियों ने एक लड़के के संग मिलकर अंधविश्वास का ऐसा 'ड्रामा' किया कि लोग उन्हें देखकर डर गए। वे लड़कियों को देखकर भाग खड़े हुए। लड़कियों के हाथ में तलवार थीं। वे लहराते हुए चल रही थीं। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों लड़कियों और लड़के को पकड़कर अपने साथ ले गई। तब कहीं माहौल शांत हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


खुद पर बता रही थीं काली की सवारी..
रविवार रात सिटी कोतवाली के पास एक कॉल आया। सामने वाला घबराया हुआ था। उसने बताया कि दो लड़कियां हाथ में तलवार और खप्पर लेकर अजीब सी हरकतें करते हुए रोड पर तमाशा कर रही हैं। उनके साथ एक लड़का भी है। लड़कियां कह रही हैं कि उनके ऊपर काली की सवारी आई हुई है। लड़कियों ने सड़क किनारे खड़ीं गाड़ियों पर भी तलवारें मारीं। इससे उन्हें नुकसान पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को अपने साथ थाने ले आई। फिर उन्हें जमकर लताड़ा। तब जाकर वे सामान्य हुईं। थाना प्रभारी आशीष अरेरा ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से त्रिशूल, नकली बाल, तलवार, खप्पर आदि चीजें जब्त की हैं। हालांकि पुलिस ने उनसे माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया। तीनों ने दुबारा ऐसा न करने की बात कही है।